टीचर्स डे के लिए खास आइडियाज केक (सौ. डिजाइन फोटो) 
लेटेस्ट न्यूज़

टीचर्स डे पर इन आइडियाज में अपने शिक्षकों के लिए बनाएं टेस्टी केक, खुशियों के साथ मिलेगा आशीर्वाद

Cake ideas for Teacher's Day 2025: भाषण और ग्रिटिंग कार्ड का जमाना तो पुराना हो गया आप केक के जरिए भी अपने शिक्षक के लिए प्यार व्यक्त कर सकते है। आज हम आपको कुछ केक डिजाइन के बारे में बता रहे है।

दीपिका पाल
Teacher’s Day Cake Ideas: हर साल की तरह 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाएगा। यह दिन शिक्षकों को समर्पित खास दिन में से एक होता है। इस विशेष दिन को छात्र अपने तरीके से मनाते है। भाषण और ग्रिटिंग कार्ड का जमाना तो पुराना हो गया आप केक के जरिए भी अपने शिक्षक के लिए प्यार व्यक्त कर सकते है। आज हम आपको केक के बेहतरीन आइडियाज की जानकारी दे रहे है।
बिस्किट केक- आप बिस्किट की मदद से भी टेस्टी केक बना सकते है। यहां पर केक बनाने के लिए आपको ओवन की जरूरत नहीं पडे़गी आसानी से बना सकते है। इसे बनाने के लिए आप बिस्किट को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और केक टिन में रख लें. अब आप एक पैन में दूध, चीनी, कोको पाउडर और मक्खन डालकर धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद मिश्रण गाढ़ा हो जाएं तो आप वनीला एसेंस इसमें डाल सकते है। इस तैयार मिश्रण को बिस्किट के टुकड़ों पर डालें और अच्छी तरह मिला लें. आप इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं. फ्रिज में 5 घंटे के लिए सेट होने दें।
क्लासरूम थीम केक- बिस्किट केक के अलावा नई डिजाइन में आप क्लासरूम थीम को चुन सकते है। इस केक को आसानी से तैयार करने के साथ ही ब्लैकबोर्ड, बुक या पेन जैसी सजावट कर सकते है। आप इस केक के फ्लेवर में अपनी टीचर की मनपसंद को शामिल कर सकते है। इस थीम से तैयार केक आपको काफी पसंद आएगा और परफेक्ट लगेगा।
बुक शेप केक- वैसे तो कई थीम टीचर्स डे पर मिल ही जाती है लेकिन आप बुक की शेप वाला केक भी आसानी से बना सकते है। यह यूनिक स्टाइल का केक आपकी टीचर को भी पसंद आएगा।आप इस केक को किताब जैसी शेप में बनाकर उस पर चॉकलेट या क्रीम की मदद से पेज का डिजाइन बना सकते हैं। इसके अलावा इसमें फ्लेवर में तैयार कर सकते है।
चॉकलेट केक- हर किसी का फेवरेट चॉकलेट फ्लेवर केक होता है। आप टीचर्स डे के मौके पर इस केक स्टाइल को चुन सकते है। यह टेस्ट के साथ बेस्ट होता है। इसे बनाने के लिए आपको मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर की जरूरत होगी। इसमें आप चीनी, बटर, दही और दूध ओ मिक्स कर बैटर तैयार करें और फिर केक को 40-45 मिनट तक कड़ाही में बेक करें. इसमें आप चॉकलेट क्रीम से इसे सजाएं।

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात