कुणाल खेमू (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
ताजा खबर

कुणाल खेमू अब एक्टर ही नहीं सिंगर भी! म्यूजिकल जर्नी की शुरुआत, यूट्यूब पर लेकर आए नया गाना 'Loche'

Kunal Khemu Song: बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर और सिंगर-सॉन्गराइटर कुणाल खेमू का हाल ही में नया गाना 'लोचे' रिलीज हुआ है। जिसने आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है।

स्नेहा मौर्या

Kunal Khemu New Song Loche Release: बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर और सिंगर-सॉन्गराइटर कुणाल खेमू अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों अपने नए गाने ‘लोचे’ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उनका ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस कुणाल की इस नई म्यूजिकल जर्नी को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

दरअसल, सोमवार को कुणाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन लिखा कि “क्योंकि सोमवार को लेग डे है।” इस पोस्ट ने उनके फैंस को खूब एंटरटेन किया। एक यूजर ने कमेंट किया, “गोलमाल 5 की तैयारी चल रही है क्या?” वहीं दूसरे ने लिखा, “लोचे कितने भी हों, बॉडी तो बनती रहनी चाहिए।”

कुणाल खेमू के ‘लोचे’ गाने ने मचाया धमाल

कुणाल खेमू ने ‘लोचे’ गाने को अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। यह एक हल्का-फुल्का, मजेदार और रिलेटेबल ट्रैक है, जो आम जिंदगी में आने वाली छोटी-छोटी परेशानियों को ह्यूमर और पॉजिटिविटी के साथ दर्शाता है। इस गाने को कुणाल ने खुद लिखा और गाया है, साथ ही इसे राघव मेटल, निशांत नागर और राहुल शाह के साथ मिलकर कंपोज भी किया है।

म्यूजिक सफर की नई शुरुआत

कुणाल खेमू ने हाल ही में एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह अपनी टीम के साथ बैठे नजर आए। टीम उन्हें फैंस से “चैनल सब्सक्राइब करें” कहने के लिए मनाती है और आखिरकार कुणाल कहते हैं, “नमस्ते दोस्तों, मैं हूं कुणाल खेमू। आप मुझे एक्टर और एंटरटेनर के रूप में जानते हैं, लेकिन अब मैं अपनी म्यूजिकल जर्नी आप सभी के साथ शेयर करने आया हूं।” उन्होंने यह भी बताया कि यह चैनल पूरी तरह उनके पर्सनल म्यूजिक क्रिएशन के लिए है, जहां वे बिना किसी फिल्टर के अपने गाने और कंपोजिशन फैंस तक पहुंचाएंगे।

फैंस ने दी जबरदस्त प्रतिक्रिया

आपको बता दें, कुणाल की इस नई पहल को फैंस से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग न केवल उनके एक्टिंग टैलेंट को पसंद करते हैं, बल्कि अब उनकी सिंगिंग और सॉन्गराइटिंग स्किल्स को भी खूब सराहना कर रहे हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं और इस गाने को लगातार शेयर कर रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन