समय रैना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
लेटेस्ट न्यूज़

'शायद ये डैड की आखिरी कॉल...', भारत-पाक तनाव के बीच Samay Raina को सताई पिता की चिंता, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते जम्मू-कश्मीर के हालात ठीक नहीं हैं और इस वक्त समय रैना के पिता भी जम्मू में हैं। जिसकी वजह से वो काफी डरे हुए हैं। उन्होंने पिता से आखिरी बार बात कर एक पोस्ट शेयर किया है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। हालांकि, भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई हमला किया, जिसके बाद पाकिस्तान की सेना बॉर्डर इलाकों में लगातार हैवी फायरिंग और मिसाइल हमलों को अंजाम दे रही है। जिसके चलते जम्मू-कश्मीर में हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं। इस माहौल में उन लोगों के मन में डर और चिंता और भी गहरा गया है जिनके परिवार सीमावर्ती इलाकों में रह रहे हैं।

दरअसल, इंडियाज गॉट लेटेंट के मेकर और जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना की चिंता भी इसी हालात की वजह से बढ़ी हुई है। समय रैना कश्मीरी पंडित हैं और उनका होमटाउन जम्मू है। इसकी वजह से समय के पिता राजेश रैना वहीं रह रहे हैं। वहीं हाल ही में समय ने अपने पिता से फोन पर बात की। जिसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

समय रैना को सताई पिता की चिंता

समय ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि "आज रात मेरे पापा ने जम्मू से मुझे आखिरी बार गुड नाइट कहने के लिए कॉल किया। उनकी शांत और स्थिर आवाज ने मुझे दिलासा दिया कि सब कुछ भारतीय सेना के नियंत्रण में है। उनकी शांति मेरे अंदर की घबराहट को थाम लेती है।"

पोस्ट में ब्लैकआउट का किया जिक्र

इसके बाद पोस्ट में समय ने अपने उस इमोशनल बातों का भी जिक्र किया जब उन्होंने मुंबई में ब्लैकआउट के दौरान अपने घर की लाइट बंद की। "मैं खिड़की के पास जाकर पर्दे खींचता हूं और देखता हूं कि मेरे पड़ोसी का घर अब भी रौशन है। मैं उन्हें ठीक से नहीं जानता, लेकिन सोचता हूं कि क्या उनका परिवार भी जम्मू या पठानकोट में है? क्या वह भी किसी सैनिक का बेटा है जो अभी जाग रहा है, अपने पिता के कॉल का इंतजार कर रहा है?"

पोस्ट के अंत में समय ने भारतीय सेना और उनके परिवारों को सलाम करते हुए लिखा कि "हमारी रक्षा के लिए जो बलिदान सशस्त्र बल और उनके परिवार देते हैं, उसके लिए दिल से सम्मान। जय हिंद।"

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद