- Hindi News »
- Entertainment »
- Operation Sindoor Malaika Arora Rakul Preet Singh To Shraddha Kapoor Many Stars Saluted Indian Army
Malaika Arora, रकुल प्रीत सिंह से लेकर श्रद्धा कपूर समेत कई सितारों ने भारतीय सेना को किया सलाम
- Written By: स्नेहा मौर्या
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। ऐसे में अब बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इंडियन आर्मी की बहादुरी की प्रशंसा की है।

मलाइका अरोड़ा, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: 22 अप्रैल जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है और अब भारतीय सेना लगातार पाकिस्तानी हमलों को नाकाम कर रही है।
दरअसल, गुरुवार शाम को पाकिस्तान द्वारा जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। लेकिन भारतीय सेना ने समय पर जवाबी कार्रवाई करते हुए खतरों को नाकाम कर दिया। इस ऑपरेशन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हमारी सेना राष्ट्र की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वहीं भारतीय सेना की इस बहादुरी को लेकर बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें सैल्यूट किया है।
हालांकि, हमले के तुरंत बाद भारतीय रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल के जरिए सैन्य स्टेशनों को निशाना बनाया गया था, लेकिन सेना ने SOP के तहत काइनेटिक और नॉन-काइनेटिक तरीकों से इन खतरों को निष्क्रिय कर दिया। राहत की बात यह रही कि इस हमले में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली।
सम्बंधित ख़बरें
Bobby Deol ने शेयर किया ‘अल्फा’ में काम करने का अनुभव, बोले- आलिया भट्ट हर सीन की पूरी तैयारी करके आती थीं
Akshara Singh Song: घिस घिस घिस की सफलता से गदगद हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- हर शुभकामना सीधे दिल तक पहुंची
नीट यूजी पेपर लीक मामले पर सरकार को घेरने के बाद ट्रोल हुए Vishal Dadlani, अब इंडियन आइडल पर दिया बड़ा बयान
Malaika Arora की मालदीव वेकेशन फोटोज हुईं वायरल, स्विमसूट और ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाईं फैंस की धड़कनें
इसी बीच एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी भारतीय सेना की तारीफ की है और एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंग लिए हुए एक सिपाही की तस्वीर पोस्ट करते हुए भारतीय सेना को सैल्यूट किया और लिखा कि “हमें अपने रक्षकों पर गर्व है। जय हिंद।” इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा ने भी पोस्ट शेयर करते हुए भारतीय सेना की सराहना की।

वहीं अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए लिखा, “भारतीय सशस्त्र बलों के लिए सभी प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं… हमारी रक्षा करने वाले पुरुषों और महिलाओं पर गर्व है… जय हिंद।”
आर्मी फैमिली से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है और एक्ट्रेस ने लिखा कि “एक डॉक्टर की बेटी होने के नाते, जिन्होंने रक्षा मंत्रालय में 3 दशक बिताए हैं और एक सेना अधिकारी की भतीजी होने के नाते, मैं देश की सेवा के लिए हमारे सशस्त्र बलों द्वारा किए गए बलिदान के लिए अत्यधिक सम्मान और तारीफ रखती हूं। हमेशा हमारी रक्षा करने के लिए थैंक्यू। जय हिंद।”
As a daughter of a doctor who spent 3 decades in the ministry of defence, and a neice to an army officer, I only have utmost respect and admiration for what our armed forces sacrifice to serve the nation. Thank you for always protecting us. 🇮🇳#JaiHind — Manushi Chhillar (@ManushiChhillar) May 8, 2025
ये भी पढ़ें- ‘आपका हिंदी फिल्मों में काम करना भी शर्मनाक था’, Operation Sindoor पर फवाद खान की टिप्पणी पर भड़कीं रुपाली गांगुली
इस बीच फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया और लिखा कि “आगे एक लंबी रात होने वाली है। आइए हम अपने सशस्त्र बलों के साथ एकजुट हों, उनकी ताकत और साहस कायम रहे। “उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की फेमस लाइन को दोहराते हुए अभिनेत्री वामिका गब्बी ने खुशी जताते हुए कहा, “हाउ इज द जोश?”
It’s going to be a long night ahead. Let’s stand united with our Armed Forces; may their strength and courage prevail. 🇮🇳🙏 #SupportOurTroops #StayUnited #IndianArmy #OperationSindoor2 — Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) May 8, 2025
Operation sindoor malaika arora rakul preet singh to shraddha kapoor many stars saluted indian army
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bobby Deol ने शेयर किया ‘अल्फा’ में काम करने का अनुभव, बोले- आलिया भट्ट हर सीन की पूरी तैयारी करके आती थीं
May 27, 2026 | 06:47 PMNirjala Ekadashi 2026 : निर्जला एकादशी की आ गई सही तिथि, नोट कर लीजिए ये 5 जरूरी नियम
May 27, 2026 | 06:42 PMराशन स्कीम को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर होगा असर; इन 3 सुधारों को मिली मंजूरी
May 27, 2026 | 06:37 PMट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द मामले पर 3 घंटे तक बहस; हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
May 27, 2026 | 06:29 PMविरासत की नौकरी बनी मजबूरी, मीरा-भाईंदर में MBA और ग्रेजुएट कर्मचारी कर रहे टॉयलेट सफाई
May 27, 2026 | 06:27 PMKharge On Inflation: हम गर्मी तो झेल सकते हैं, लेकिन BJP की महंगाई… मोदी सरकार पर भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे
May 27, 2026 | 06:24 PMEbola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला का तांडव, 220 से ज्यादा मौतें; WHO ने घोषित की हेल्थ इमरजेंसी
May 27, 2026 | 06:21 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM













