नागपुर में बनेगा फाल्कन बिजनेस जेट 
लेटेस्ट न्यूज़

मेड इन नागपुर होंगे फाल्कन 2000 बिजनेस जेट, रिलांयस इंफ्रा का दसॉ एविएशन से करार, CM फडणवीस ने किया स्वागत

Nagpur News: फाल्कन 2000 बिजनेस जेट अब ‘मेड इन नागपुर’ होंगे। दसॉल्ट एविएशन पहली बार फ्रांस के बाहर इस जेट का निर्माण करेगा। सीएम फडणवीस ने इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया है।

सोनाली चावरे

नागपुर: रिलायंस एयनोस्ट्रक्चर ने वैश्विक बाजारों के लिए भारत में फल्कन 2000 'बिजनेस एग्जीक्यूटिव जेट' बनाने के लिए दसॉ एविएशन के साथ करार किया है। यह साझेदारी भारत में विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दसों एविएशन ने कहा कि पहली बार या प्रसंस के बाहर फाल्कन 2000 जेट का निर्माण करेंगी। इसका निर्माण नागपुर में किया जाएगा। सीएम फडणवीस ने इस फैसले का स्वागत किया है।

CM फडणवीस ने किया स्वागत

भारत में अब बिजनेस जेट बनेंगे। इसके लिए देश के जाने माने उद्योगपति अनिल अंबानी की रिलायंस एरोस्ट्रक्चर कंपनी ने फ्रांस की दसॉल्ट एविएशन कंपनी से करार किया है। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से कहा गया कि ये भारत के एयरोस्पेस भविष्य के लिए एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि नागपुर और महाराष्ट्र के लिए बड़ी खबर है। फाल्कन 2000 बिजनेस जेट अब ‘मेड इन नागपुर’ होंगे। दसॉल्ट एविएशन पहली बार फ्रांस के बाहर भारतीय और दसॉल्ट एविएशन पहली बार फ्रांस के बाहर भारतीय और वैश्विक बाजारों के लिए फाल्कन 2000 जेट का निर्माण करेगा।

2028 तक जेट की पहली डिलीवरी होगी

महाराष्ट्र सीएमओ की ओर से आगे कहा गया, ''यह ऐतिहासिक निर्माण के लिए दसॉल्ट एविएशन और रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर भागीदार हैं। कॉर्पोरेट और सैन्य उपयोग के लिए 2028 तक पहली डिलीवरी होगी। महाराष्ट्र वैश्विक स्तर पर अगली पीढ़ी के बिजनेस जेट की डिलीवरी करने में अमेरिका, फ्रांस, कनाडा और ब्राजील के साथ शामिल हो गया है।

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में उछाल

बहरहाल दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक भारत घरेलू उत्पादन को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। वैश्विक कंपनियों को भारत में उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ऐसा या तो अपने दम पर या घरेलू भागीदारों के साथ मिलकर किया जा रहा है। केंद्र सरकार का लक्ष्य रक्षा निर्यात को बढ़ावा देना भी है, जो मार्च के अंत में वित्तीय वर्ष में 12% बढ़कर 2.76 बिलियन डॉलर हो गया। उधर, इस खबर के बाद दोपहर के कारोबार में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 5% की उछाल आई, जबकि दसॉल्ट के शेयर काफी हद तक स्थिर रहे हैं।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज