गणेश चतुर्थी पर करें ये 5 उपाय (सौ.सोशल मीडिया)  
ताजा खबर

गणेश चतुर्थी के दिन पर करें ये 5 विशेष उपाय, सारे कष्ट हर लेंगे गणपति बप्पा

Ganesh Chaturthi 2025 :गणेश चतुर्थी के दिन पूरी श्रद्धा से बप्पा की पूजा, व्रत और कुछ विशेष उपाय करने से साधक को लाभ होता है। आइए जानते है इस दिन किन उपायों को करना शुभ होता है।

सीमा कुमारी

Ganesh Chaturthi 2025 Upay : ज्ञान, सौभाग्य और समृद्धि के देवता भगवान गणेश को समर्पित जन्मोत्सव का पावन पर्व इस बार 27 अगस्त से शुरू हो रही है और 6 सितंबर 2025 को अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन के साथ खत्म होगा। यूं तो गणेश जी की पूजा हर माह में दो बार पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को पूरे विधि-विधान से की जाती है।

लेकिन, इसका महत्व हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। क्योंकि, मान्यता है कि इसी दिन गौरी पुत्र गणेश का जन्म हुआ था।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन पूरी श्रद्धा से बप्पा की पूजा, व्रत और कुछ विशेष उपाय करने से साधक को लाभ होता है। चलिए अब जानते हैं गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा को खुश करने के प्रभावशाली उपायों के बारे में।

गणेश चतुर्थी पर करें ये 5 उपाय :

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए करें उपाय

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए गणेश चतुर्थी का दिन शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जिन लोगों की आर्थिक स्थिति सही नहीं है या जिन लोगों के ऊपर बहुत ज्यादा कर्ज चढ़ा हुआ है, वो इस पावन दिन गणेश जी की पूजा करें। साथ ही हाथी और गौ माता को हरा चारा खिलाएं। इससे आपको पुण्य मिलेगा और धन प्राप्ति की राह में आ रही समस्याएं दूर होने लगेंगी।

बुरी नजर से बचने का उपाय

बुरी नजर से बचने के लिए भी गणेश चतुर्थी का दिन शुभ माना गया है। यदि आपको बार-बार नजर लगती है या स्वास्थ्य सही नहीं रहता है तो अपने घर में पीले रंग की गणेश प्रतिमा की स्थापना करें। 10 दिन तक व्रत रखें और उनकी पूजा करें। इसी के साथ गणेश जी को हल्दी की पांच गांठ चढ़ाएं। ऐसा करने से आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी और बार-बार नजर नहीं लगेगी।

मनोकामना पूरी करने का उपाय

कहा जाता है कि, यदि आपकी कोई इच्छा लंबे समय से पूरी नहीं हो रही है तो गणेश चतुर्थी के शुभ दिन सच्चे मन से गणपति बप्पा की पूजा करें। गणेश जी को गुड़ की 21 गोलियां और दूर्वा अर्पित करें। इस दौरान गणेश मंत्रों का उच्चारण करें।

अंत में अपनी मनोकामना को तीन बार बोलें और जाने-अनजाने में की गई गलतियों के लिए माफी मांगें। इस उपाय से आपकी कोई भी इच्छा पूरी हो सकती है।

पापों से मुक्ति पाने का उपाय

मनोकामना पूरी करने के अलावा,पापों से मुक्ति पाने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन अपने घर में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करें। पूरे दिन व्रत रखें और गरीबों को अन्न का दान करें। 10 दिन बाद मूर्ति विसर्जित कर दें। ऐसा करने से आपको भगवान गणेश का विशेष आशीर्वाद मिलेगा और पाप भी नष्ट होने लगेंगे।

कल तट से टकराएगा Cyclone Akvan, ओडिशा के 13 जिलों में हाई अलर्ट, 400 से ज्यादा सेंटर तैयार, स्कूल बंद

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

क्या इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का पछतावा था, किसके कहने पर खत्म हुआ आपातकाल? इनसाइड स्टोरी

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी से बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?