भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
लेटेस्ट न्यूज़

Asia Cup 2025: यूएई के खिलाफ फिक्स हो गई टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कोच ने खोला राज

Asia Cup 2025: टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी। इस दौरान एक ऐसे खिलाड़ी की प्लेइंग इलेवन में एंट्री होने वाली है, जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा।

संजय सिंह बिष्ट

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत आज यानी 9 सितंबर से होने वाली है। इस दौरान टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। इस बार का एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है और इसी हिसाब से सभी टीमों ने अपना स्क्वॉड तय किया है। अगर बात करे एशिया कप में टीम इंडिया की तो वो अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगा। इस दौरान टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ खेलेगा।

टीम इंडिया इस वक्त एशिया कप 2025 की सबसे फेवरेट टीम है। लेकिन टीम यूएई जैसी टीम को भी हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया नेट्स में जमकर पसीना बहा रही है। वहीं, टीम मैनेजमेंट इस मुकाबले में अपनी बेस्ट टीम के साथ उतरना चाहेगी, क्योंकि इसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला होना है। इसी कड़ी में यूएई के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन तय की जा चुकी है।

ऑलराउंडर्स बल्लेबाजी व गेंदबाजी दोनों पर काम करें- मोर्ने मोर्कल

टीम इंडिया की प्रैक्टिस के दौरान गेंदबाजी कोच ने मुकाबले के लिए अपना पक्ष रखा। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा है कि "मेरे लिए ये देखा काफी जरूरी है कि शिवम जैसा लड़का 4 ओवर डाल सके। जिसके लिए हम यहां कोई गुंजाइश छोड़ना नहीं चाहते हैं। मैंने हमेशा से ऑलराउंडर्स को कहा है कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कौशल पर काम करें। कई बार प्रैक्टिस के दौरान लड़के थोड़े शरारती होकर सिर्फ एक ही चीज पर फोकस करते हैं।"

इसके आगे कोच ने कहा है कि "गेंदबाजी में छठा-सातवां विकल्प जरूरी हो जाता है। जिसके लिए हमे ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो ये काम कर सके और उसे अच्छे प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेनी होगी। जब कप्तान सूर्यकुमार यादव उसे ये जिम्मेदारी सौंपे तो उसके लिए उसे तैयार रहना होगा।" मोर्ने मोर्कल की इन बातों को देखकर लग रहा है कि वो प्लेइंग इलेवन में हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे को शामिल करना चाहते हैं।

यूएई के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z