अविका गौर ने पोस्ट की शादी की खूबसूरत तस्वीरें, मेहंदी में नाम ढूंढते नजर आए पति मिलिंद 
लेटेस्ट न्यूज़

'बालिका से वधू तक', अविका गौर ने पोस्ट की मिलिंद संग शादी की खूबसूरत तस्वीरें

Avika Gor Wedding: अविका गौर ने मिलिंद चंदवानी से शादी कर अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू किया। दोनों की शादी यादगार बन गई, शादी टीवी रियलिटी शो 'पति, पत्नी और पंगा' के सेट पर संपन्न हुई।

अनिल सिंह

StartFragment

Avika Gor Share Wedding Photo: टीवी की दुनिया में जब कोई जाना-माना चेहरा अपने जीवन के नए सफर की शुरुआत करता है, तो यह न केवल उसके लिए बल्कि उसके फैंस के लिए भी बेहद खास और यादगार पल होता है। ऐसे ही एक खूबसूरत और यादगार मौके की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें मशहूर टीवी एक्ट्रेस अविका गौर अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से शादी के बाद का दिल छू लेने वाला पल साझा करती नजर आ रही हैं।

अविका गौर, जिन्हें सबसे ज्यादा 'बालिका वधू' जैसे लोकप्रिय टीवी शो से जाना जाता है, ने मिलिंद चंदवानी से शादी कर अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू किया। दोनों की शादी बेहद खास और यादगार रही, जो टीवी रियलिटी शो 'पति, पत्नी और पंगा' के सेट पर संपन्न हुई। इस शादी में टीवी और फिल्म जगत की कई हस्तियां भी शामिल हुईं, जिन्होंने इस खुशी के मौके को और भी खास बना दिया।

इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की

शादी के बाद अविका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं और कैप्शन में लिखा, 'बालिका से वधू तक।' इन तस्वीरों में से एक में मिलिंद को उनके हाथ में रची मेहंदी में अपना नाम ढूंढते हुए देखा जा सकता है। ये तस्वीरें बेहद खास और रोमांटिक हैं। इस पारंपरिक रस्म में दूल्हा-दुल्हन अपनी-अपनी मेहंदी में अपने-अपने नाम ढूंढते हैं, जो भारतीय शादी की एक प्यारी और अनोखी परंपरा है।

दिल हार रहे फैंस

शादी के दौरान अविका ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना और इसके साथ पन्ना (एमराल्ड) ज्वेलरी को जोड़ा। वहीं, मिलिंद गोल्डन शेरवानी और मैचिंग ज्वेलरी के साथ बेहद हैंडसम दिखाई दिए। इस जोड़ी की खूबसूरती ने हर किसी का दिल जीत लिया।

शादी में शामिल हुए सेलिब्रिटी

उनकी शादी में 'पति, पत्नी और पंगा' की पूरी कास्ट और कई सेलिब्रिटी शामिल हुए। इसमें होस्ट सोनाली बेंद्रे, गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी, हिना खान, रॉकी जायसवाल, ममता लहरी, सुदेश लहरी, स्वरा भास्कर, फहाद अहमद, रुबीना दिलाइक, अभिनव शुक्ला, ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार शामिल हुए। वहीं शादी समारोह का फराह खान, कृष्णा अभिषेक, राखी सावंत और बिग बॉस 17 के समर्थ जुरेल भी हिस्सा रहे।

EndFragment

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा