‘एआई महाभारत’ का कब होगा ओटीटी और टीवी पर प्रीमियर 
ताजा खबर

‘एआई महाभारत’ का कब होगा ओटीटी और टीवी पर प्रीमियर, जानें सीरीज की बड़ी खासियत

AI Mahabharata on OTT and TV: महाकाव्य महाभारत को आधुनिक एआई तकनीक के जरिए पेश करने वाली नई सीरीज की घोषणा की गई है। यह एआई महाभारत सीरीज 25 अक्टूबर को वेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर करेगी।

सोनाली झा

AI Mahabharata Premiere: महाकाव्य महाभारत को आधुनिक तकनीक के जरिए दर्शकों तक पहुंचाने की नई पहल की गई है। कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क ने प्रसार भारती के सहयोग से एआई-आधारित महाभारत सीरीज लाने की घोषणा की है। इस सीरीज का डिजिटल प्रीमियर 25 अक्टूबर को वेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा, जबकि टीवी पर यह 2 नवंबर से हर रविवार सुबह 11 बजे दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा।

इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह केवल भारत के दर्शकों तक ही सीमित नहीं रहेगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स के जरिए विदेश में बैठे दर्शक भी इस महाकाव्य का आनंद ले सकेंगे। सीरीज का उद्देश्य एआई तकनीक के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को देश की सांस्कृतिक विरासत से जोड़े रखना है। इसमें महाभारत के सभी प्रमुख पात्रों और भावनात्मक पहलुओं को सटीक और आधुनिक तरीके से दर्शाया गया है।

एआई महाभारत का मकसद

कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क की यह परियोजना ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ की भावना को भी मूर्त रूप देती है। इसका मकसद यह दिखाना है कि कैसे विरासत और नवाचार साथ-साथ आगे बढ़ सकते हैं। सीरीज में एआई तकनीक का उपयोग कहानी कहने, विजुअल इफेक्ट और पात्रों के भावों को वास्तविकता के करीब लाने के लिए किया गया है।

प्रसार भारती के सीईओ ने कही ये बात

प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने कहा कि हम हमेशा से राष्ट्रीय और सांस्कृतिक महत्व की कहानियों को हर भारतीय घर तक पहुंचाने का प्रयास करते रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान महाभारत के पुनः प्रसारण ने यह दिखाया कि ये कथाएं परिवार और पीढ़ियों को कितनी मजबूती से जोड़ती हैं। इस एआई-आधारित पुनर्कल्पना में दर्शकों को महाकाव्य का नया अनुभव मिलेगा, जिसमें परंपरा का सम्मान करते हुए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है।

एआई महाभारत का डिजिटल रूप

वेव्स प्लेटफॉर्म वीडियो ऑन-डिमांड, लाइव इवेंट, टीवी, रेडियो, ऑडियो और पत्रिका सामग्री के व्यापक संग्रह के साथ भारत की संस्कृति और मनोरंजन की दुनिया को डिजिटल रूप में प्रस्तुत करता है। इस एआई महाभारत सीरीज के जरिए दर्शक अपने परिवार के साथ क्लासिक महाकाव्य का आनंद नया अंदाज में ले सकेंगे।

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह