साहिबगंज में मॉर्निंग वॉक पर निकले गौर चंद्र बागती की हत्या सोर्स-IANS
झारखंड

झारखंड में पुलिस का इकबाल खत्म! मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक गला रेतकर की निर्मम हत्या; पुलिस जांच में जुटी

Gaur Chandra Bagati Murder Sahibganj: साहिबगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले गौर चंद्र बागती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

करुणा नंद शाहवाल

Sahibganj Jharkhand Morning Walker Murder: झारखंड के साहिबगंज जिले में रविवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना राधानगर थाना क्षेत्र स्थित मोहनपुर चौक के पास मुख्य सड़क की है। मृतक की पहचान मोहनपुर गांव निवासी गौर चंद्र बागती के रूप में हुई है, जो रोजाना की तरह रविवार सुबह भी टहलने के लिए घर से निकले थे। सड़क किनारे खून से लथपथ शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस, राजमहल के एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी और पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

मॅार्निंग वॅाक पर निकले थें चंद्र बागती

मृतक की पहचान मोहनपुर गांव निवासी गौर चंद्र बागती के रूप में हुई है। सड़क किनारे खून से लथपथ शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, गौर चंद्र बागती रोज सुबह टहलने के लिए घर से निकलते थे।

चंद्र बागती रविवार सुबह अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान मोहनपुर चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार से उनके गले पर वार किया। गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों ने दी घटना की जानकारी

सुबह सड़क से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस तथा ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

घटना स्थल से साक्ष्य जुटा रही फॅारेंसिक

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजमहल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विमलेश कुमार त्रिपाठी और पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन भी घटनास्थल पर पहुंचे।

झारखंड पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास से साक्ष्य जुटाए हैं। फॉरेंसिक टीम की मदद से भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों से पूछताछ कर रही पुलिस

झारखंड पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात के पीछे क्या कारण हो सकता है और हमलावर कौन थे। हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

…लेकिन विभागों में क्यों असहमति? देश की पुरानी लाइब्रेरी की शिफ्टिंग में फंसा पेंच, सोमवार को SC में सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश, केरल में कांग्रेस नेता की शिकायत पर खुली 20 साल पुरानी फाइल

पूर्व CBI निदेशक नागेश्वर राव की राजनीति में धमाकेदार एंट्री: सर्वजन सनातन पार्टी बनाकर मोदी को देंगे टक्कर!

SIR मामले में BJP नेता रवि पाटिल को कोर्ट से राहत, 198 वोटर्स के नाम हटाने की कोशिश का आरोप

IT मंत्रालय के आदेश के बाद Apple का बड़ा एक्शन: भारत में ऐप स्टोर से हटाया गया Bitchat ऐप, जानें क्या है वजह