Jamshedpur Road Accident: खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

Jamshedpur Marine Drive Accident: जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हुई, जिनमें मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह शामिल थीं।
Jamshedpur Marine Drive Accident
जमशेदपुर में कार हादसा मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत(सोर्स- IANS)
Published on
Updated on

Jamshedpur Car Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह भी शामिल हैं। वहीं बाकी तीन लोगों की पहचान सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल के रूप में हुई है। 

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 10 बजे सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर एक ट्रेलर खराब होने की वजह से सड़क पर खड़ा था। गुरुवार तड़के तृषा सिंह की तेज रफ्तार कार नियंत्रित होकर पीछे से ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतना भयानक था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, जमशेदपुर में NH हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन दीपिका पांडेय सिंह की बेटी और अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। अपनी संतान को खोने का दुख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है। 

उन्होंने आगे कहा कि इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

बाबूलाल मरांडी ने भी हादसे पर दुख जताया

राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। हादसा तड़के करीब तीन बजे हुआ। कार पश्चिम बंगाल की ओर से जमशेदपुर आ रही थी। इसी दौरान मरीन ड्राइव पर खड़े ट्रेलर के पीछे कार ने जोरदार टक्कर मार दी। 

क्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रेलर के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर और सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

गैस कटर से कार काट कर निकाले गए शव

कार में फंसे शवों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए MGM अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर ने बताया कि ट्रेलर बुधवार रात करीब 10 बजे से ही ब्रेकडाउन होने के कारण मरीन ड्राइव पर खड़ा था। गुरुवार तड़के तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उसके पीछे जा घुसी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com