रांची में आरएसएस दफ्तर पर हमला (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
झारखंड

रांची में RSS दफ्तर में पेट्रोल बम हमले पर भड़के BJP नेता, बोले- कार्यालय में 18 प्रचारक थे, देखें VIDEO

Ranchi RSS Office Petrol Bomb Attack: झारखंड के रांची में आरएसएस ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। बीजेपी नेताओं संजय सेठ और बाबूलाल मरांडी ने इसे बड़ी साजिश बताया और पुलिस प्रशासन की आलोचना की।

प्रिया जैस

Sanjay Seth RSS Office Statement: झारखंड में रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला किया गया। दो हमलावरों ने आरएसएस कार्यालय को लक्ष्य कर दो पेट्रोल बम फेंके और क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की।

हालांकि, आरोपियों के बम कार्यालय परिसर तक नहीं पहुंच सके। इस घटना में किसी के तरह का नुकसान होने की जानकारी सामने नहीं आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है और रांची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

भाजपा नेता संजय सेठ भड़के

इस घटना को लेकर पक्ष-विपक्ष सामने आ गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता संजय सेठ ने कहा, "संघ के दफ्तर पर हमला हुआ है। संघ का दफ्तर हमारी मां के समान है। रात 12:36 बजे, दो युवकों ने संघ के दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंके। यह एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है। हमने DC से बात की है। सीनियर SP हमारे कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं। हमने संघ के दफ्तर के पास पुलिस पिकेट लगाने का अनुरोध किया है।"

संजय सेठ ने कहा कि कार्यालय में 18 प्रचारक थे। अगर आग फैलती और गाड़ियां चपेट में आतीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। यह दुस्साहस ऐसे समय हुआ, जब गर्मी का समय है और फुटबॉल मैच चल रहे हैं। कार्यालय के आसपास लोग मैच देख रहे होते हैं। उन्होंने कहा कि हमलावर एक और गाड़ी से आए। उन्होंने जिस तरह से हमला किया, वह बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज

उन्होंने बताया कि डीजीपी और डिप्टी कमिश्नर से बात की गई है। उनसे कहा गया कि मामले की जांच कर जल्द से जल्द तथ्यों को सामने रखा जाए। संजय सेठ ने आगे कहा, "यह कोई साधारण घटना नहीं है। अगर आग फैलती तो मामला अशांत हो जाता। हालांकि, हम किसी भी कीमत पर रांची को अशांत नहीं होने देंगे।"

बाबूलाल मरांडी ने की डीसी से बात

इस मामले को लेकर झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा, "दो लोगों ने RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंके। वे कार से आए थे और उनके साथ कुछ लोग मोटरसाइकिल पर भी थे। यह एक गंभीर मामला है क्योंकि यह किसी बड़ी घटना की तैयारी थी। हमने इस बारे में DC से बात की है।"

रांची शहर में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम फेंके जाने के मामले में, डिप्टी SP (सिटी) KV रमन ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो बोतलें मिली हैं। FSL उनकी जांच कर रही है। साइबर DSP और पुलिस के दूसरे अधिकारियों को इस मामले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस कमिश्नर की अगुवाई में एक टीम बनाई गई है। CCTV फुटेज की जांच से हमें कुछ संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला