धनबाद कोल वाशरी हादसा (सौजन्य-IANS) 
झारखंड

धनबाद कोल वाशरी हादसा: मृतकों के परिजनों को ₹20 लाख मुआवजा, BCCL ने किया पढ़ाई और नौकरी का वादा

BCCL Munidih Coal Washery: झारखंड के धनबाद में मुनिडीह कोल वाशरी में हुआ भीषण हादसे में मुआवजे का ऐलान किया गया। बीसीसीएल प्रबंधन, ट्रेड यूनियन और पीड़ित परिवारों के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

प्रिया जैस

Munidih Coal Washery Accident Compensation: झारखंड के मुनिडीह कोल वाशरी में शनिवार शाम बड़ा हादसा हुआ था। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गुई थी। मुनीडीह कोल वाशरी में भीषण हादसे के बाद प्रशासन और प्रबंधन ने राहत की घोषणा की है। शनिवार देर रात बीसीसीएल प्रबंधन, ट्रेड यूनियन और पीड़ित परिवारों के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत के बाद एक आधिकारिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौता ज्ञापन के अनुसार, हादसे में मारे गए मजदूरों के परिवार को 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इस राशि का भुगतान दो किश्तों में किया जाएगा। पहली किश्त में 10 लाख और अगले 10 दिनों के अंदर शेष 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। 20 दिनों के भीतर बीसीसीएल डीओ धारकों से वसूली जाएगी।

अंतिम संस्कार के लिए दिए ₹75,000

इसके अलावा, प्रभावित परिवारों में से प्रत्येक के एक पात्र आश्रित को मुनिडीह प्रोजेक्ट की आउटसोर्सिंग कंपनी में, HPC वेतनमान पर, एक संविदात्मक पद की पेशकश की जाएगी। परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करते हुए, प्रबंधन ने अंतिम संस्कार के खर्चों के लिए ₹75,000 की राशि वितरित की है। इसके अलावा, प्रबंधन मृतक के बच्चों का DAV स्कूल में दाखिला दिलाने में भी सहायता करेगा।

BCCL मानकों के अनुसार, परिवारों के लिए चिकित्सा सुविधाओं और अन्य लाभों को भी सुनिश्चित किया जाएगा। समझौते के दौरान हादसे की जांच के लिए स्वतंत्र सक्षम टीम गठित करने का फैसला लिया गया। यह टीम हादसे के कारणों व तथ्यों की जांच की जांच करेगी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसओपी बनाएगी।

बीसीसीएल प्रबंधन, ट्रेड यूनियन और पीड़ित परिवारों के बीच समझौते पर प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक डब्ल्यूजे एरिया, परियोजना पदाधिकारी, प्रबंधक (CP), उप प्रबंधक (CP), उप प्रबंधक (HR) मुनिडीह कोल वाशरी ने हस्ताक्षर किए। आश्रितों और ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

मुनिडीह कोल वाशरी हादसा

आपको जानकारी दें, कि बीते दिन शनिवार (2, मई) शाम 5 बजे मुनिडीह कोल वाशरी के लोडिंग प्वाइंट पर 43 फीट की ऊंचाई से कोयला स्लरी का करीब 5 टन भारी मलबा गिर गया था। इस मलबे में दबकर 4 मजदूरों की मौत हो गई थी। इस भयावह हादसे के बाद सुरक्षा मानकों की अनदेखी और सूचना देने में देरी को लेकर सवाल खड़े हुए थे। इस पर मुख्यालय ने गंभीरता दिखाई थी।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM