केशव महतो (फोटो-सोशल मीडिया) 
झारखंड

झारखंड सरकार में गठबंधन सहयोगियों के बीच सब कुछ ठीक, अनबन पर बोले केशव महतो

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने सरकार के साथ अनबन की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार में सभी मंत्री विधायक उनके साथ हैं। गठबंधन के दलों में कोई समस्या नहीं है।

Saurabh Pal

रांचीः कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सोमवार को कहा कि सरकार में गठबंधन सहयोगियों के बीच सब कुछ ठीक है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सभी विधायक और मंत्री एकजुट हैं। कमलेश ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से संगठन और मंत्रियों के बारे में भ्रामक जानकारी प्रचारित करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह द्वारा अधिकारियों के सामने धरना देने और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे द्वारा रिम्स अस्पताल का निरीक्षण करने के बारे में भ्रामक खबर फैलाई गई थी। भ्रामक जानकारी से राजनीतिक लाभ उठाने के प्रयास किए जा रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार पूरी तरह एकजुट है।

सोरेन की सरकार में सब एकजुट: महतो

कमलेश ने कहा, ‘‘गठबंधन सहयोगियों के बीच सब कुछ ठीक है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में विधायक और मंत्री सहित सभी एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दे उठाना सरकार के प्रति गुस्से की अभिव्यक्ति नहीं बल्कि जनता की आवाज है, जिसे कांग्रेस जिम्मेदारी से पूरा करती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार जनता के मुद्दों को सुलझाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हर मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश करती है।

25 जुलाई को 'भागीदारी न्याय सम्मेलन'

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष महतो ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का ओबीसी प्रकोष्ठ 25 जुलाई को नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 'भागीदारी न्याय सम्मेलन' आयोजित करने जा रहा है। कमलेश ने कहा कि झारखंड के सभी जिलों से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के सैकड़ों कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इरफान अंसारी के बेटे का वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस नेता व झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अंसारी का बेटा एक अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचा था। अस्पताल में अंसारी के बेटे द्वारा डॉक्टरों को निर्देश देने की बात भी सामने आई थी। इतना ही नहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक मरीज से कहता है कि कोई समस्या हो तो बता दो इरफान अंसारी के बड़े बेटे हैं। ऐसी खबरें आईं की वीडियो वायरल होने के बाद सीएम सोरेन ने नाराजगी जाहिर की थी।

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट