हेमंत सोरेन  (सोर्स- सोशल मीडिया)
झारखंड

JSSC CGL एग्जाम कैंसिल, TDPL के जरिए हुईं सभी भर्तियां की गईं रद्द, CM सोरेन का बड़ा ऐलान

Ranchi Protest: सीएम हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि एजेंसी TDPL की ओर से कराई गई JSSC CGL सहित सभी परीक्षाएं और उनके रिजल्ट रद्द कर दिए गए हैं।

अर्पित शुक्ला

JSSC CGL Exam Cancelled: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य कैबिनेट ने JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इससे पहले सरकार 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा समेत कुछ अन्य परीक्षाओं को रद्द करने का ऐलान कर चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से अब तक हुई छोटी-बड़ी गड़बड़ियों की व्यापक जांच की जाएगी। सरकार का यह फैसला भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे छात्रों की प्रमुख मांगों के बीच आया है।

TDPL से जुड़ी सभी गतिविधियां रद्द

हेमंत सोरेन ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए TDPL से जुड़ी सभी चीजों को रद्द करने का फैसला किया गया है। इसमें उसके जरिए आयोजित परीक्षाएं, घोषित परिणाम, चयनित या नियुक्त उम्मीदवार और कंपनी की ओर से की गई अन्य गतिविधियां शामिल हैं।

TDPL की ओर से कराई गई परीक्षाओं को लेकर भी छात्रों की ओर से लगातार सवाल उठाए जाते रहे हैं। आंदोलनकारी सभी ऐसी परीक्षाओं को रद्द करने और पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे थे।

छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ा फैसला

रांची में JPSC-JSSC Reforms Manch के नेतृत्व में छात्रों का आंदोलन कई दिनों से जारी है। प्रदर्शनकारी JSSC-CGL समेत भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने, कथित अनियमितताओं की जांच और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग कर रहे हैं। सोमवार को आंदोलन का 24वां दिन बताया गया और प्रदर्शनकारियों की ओर से CBI जांच की मांग भी जारी रही।

सरकार ने इससे पहले परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए विशेषज्ञों की मदद लेने और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने की बात भी कही थी।

JPSC परीक्षा धांधली में CID का बड़ा एक्शन! पूर्व सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार

पॉपॉ भी दिखाएं अपनी डिग्री... अभिजीत दीपके का हेटर्स पर तीखा हमला, पीएम मोदी की डिग्री पर उठाया बड़ा सवाल

बांकुरा हिंसा पर बवाल! CJP ने बंगाल सरकार को दिया 10 दिनों का अल्टीमेटम, जानें क्या है मामला

JSSC CGL Controversy: बाबूलाल मरांडी ने CID जांच पर उठाए सवाल, बोले- कई अहम पहलू जांच से बाहर

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस