एनकाउंटर में मारा गया नक्सली (Image- Agency) 
झारखंड

Gumla Encounter: JJMP के 3 उग्रवादी मुठभेड़ में ढेर, AK-47 और 2 इंसास बरामद

Gumla Encounter: झारखंड से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां के गुमला जिले में पुलिसवालों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। पुलिस सर्च अभियान चला रही है।

अर्पित शुक्ला

Jharkhand Gumla Encounter: झारखंड के गुमला जिला में घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग जंगल में शनिवार सुबह पुलिस और सुरक्षा बलों की उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में प्रतिबंधित संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन उग्रवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने तीनों उग्रवादियों के शव बरामद कर लिए हैं। घटनास्थल से एक एके-47 राइफल और दो इंसास राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।

बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश नाकाम

गुमला के एसपी हारिश बिन जमां ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी संगठन के उग्रवादी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। सूचना थी कि सभी घाघरा के जंगल में इकट्ठा हुए हैं। सूचना के आधार पर जिला पुलिस तथा झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने एक विशेष ऑपरेशन चलाया। लावादाग जंगल में जैसे ही सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने तीन उग्रवादियों को मार गिराया। हालांकि, इस दौरान अन्य उग्रवादी घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

बोकारो में दो नक्सली ढेर

बता दें कि इससे पहले, 15 जुलाई को बोकारो जिले के गोमिया थाना के अंतर्गत बिरहोरडेरा जंगल में भाकपा माओवादी उग्रवादियों तथा सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच लाख के इनामी नक्सली कुंवर मांझी सहित दो नक्सलियों को मार गिराया था। जबकि इस कार्रवाई में कोबरा 209 बटालियन का एक जवान शहीद हो गया था। मारे गए उग्रवादियों में से एक नक्सली वर्दी में, जबकि दूसरा साधारण कपड़ों में था।

नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य

गैरतलब है कि झारखंड पुलिस ने इस साल राज्य को नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। झारखंड में 2025 की शुरुआत से अब तक पुलिस ने कुल 22 नक्सलियों को मार गिराया है। इस दौरान 115 हथियार, 8591 गोलियां, 176.5 किलो विस्फोटक तथा 4,51,047 रुपये कैश नक्सलियों के पास से जब्त किए गए हैं। ये पासे नक्सलियों ने लेवी के रूप में वसूले थे। साथ ही, 179 आईईडी को खोजकर निष्क्रिय किया गया। ये नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई है।

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी