झारखंड परीक्षा (सौजन्य-पिनटरेस्ट) 
झारखंड

झारखंड में दो दिन बंद रहेगी इंटरनेट सेवाएं , JGGLCCE परीक्षा के मद्देनजर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

परीक्षाओं के दौरान आए दिन नकल के मामले सामने आते रहते है, जिससे परीक्षा के सही मायने में कराए जाने पर अक्सर सवाल उठाए जाते है। इस गड़बड़ी को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। पूरे राज्य में ही इंटरनेट सेवाएं बंद करने की घोषणा कर दी है।

प्रिया जैस

झारखंड: परीक्षाओं के दौरान आए दिन नकल के मामले सामने आते रहते है, जिससे परीक्षा के सही मायने में कराए जाने पर अक्सर सवाल उठाए जाते है। इस गड़बड़ी को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।

इस बार झारखंड में झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JGGLCCE) चल रही है। इस बात को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने फैसला लिया है कि इन परीक्षाओं  के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद रखा जाएगा।

दो दिन सेवाएं बंद

झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JGGLCCE) ये 21 और 22 सितंबर को होगी, जो सुबह 8 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी। इसके लिए झारखंड सरकार ने पूरे राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने का फैसला किया है।

झारखंड में इंटरनेट सेवाएं बंद

झारखंड सरकार ने फैसला लिया है कि इन परीक्षाओं  के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद रखा जाएगा।

6 लाख से ज्यादा उम्मीदवार

इस बार झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में लगभग 6,40,000 उम्मीदवारों परीक्षा देंगे। ये परीक्षा राज्य भर के अलग-अलग 823 परीक्षा केंद्रों में ली जाएगी। परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाए इसलिए सरकार ने ये फैसला लिया है ताकि योग्य उम्मीदवार का चयन हो सकें और परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

इंटरनेट का उम्मीदवार लेते सहारा

इससे पहले ये देखा गया है कि कुछ छात्रों ने परीक्षा के लिए फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर), टेलीग्राम और यूट्यूब जैसे विभिन्न मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके अनुचित प्रथाओं का सहारा लिया था जो इंटरनेट/वाई-फाई कनेक्टिविटी पर के जरिए चल रहा था। इस बार झारखंड सरकार इन खामियों को दूर करने की कोशिश कर रही है। इस दौरान आज और कल यानी 22 सितंबर को भी राज्य भर में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेगी।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए