RJD के विधायक नरेश प्रसाद सिंह  सोर्स-सोशल मीडिया
झारखंड

दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार कर रहे RJD विधायक, बीच धारा में बिगड़ा संतुलन; वीडियो वायरल होने से विवाद

RJD MLA Viral Video: झारखंड के पलामू में धुरिया नदी पार करते समय हुआ हादसा, ग्रामीण के कंधे पर बैठे RJD विधायक नरेश प्रसाद सिंह पानी में गिरे। दलित ग्रामीण से जुड़े मामले पर गरमाई सियासत।

आशीष शुक्ला

Highlights:

झारखंड के पलामू में धुरिया नदी पार करते समय हुआ हादसा

RJD विधायक नरेश प्रसाद सिंह नदी पार करते समय पानी में गिरे

दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना

RJD MLA Naresh Prasad Singh Viral Video: झारखंड के पलामू जिले में राष्ट्रीय जनता दल के विधायक नरेश प्रसाद सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक एक दलित ग्रामीण के कंधे पर बैठकर नदी पार करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान ग्रामीण का संतुलन बिगड़ जाता है और दोनों नदी में गिर पड़ते हैं। घटना के सामने आने के बाद विधायक के व्यवहार और दलित समुदाय के प्रति उनके रवैये को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार शाम की है। बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह घासीदाग पंचायत में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान उन्हें रास्ते में पड़ने वाली धुरिया नदी पार करनी थी। नदी में घुटनों तक पानी था। आरोप है कि विधायक ने खुद नदी पार करने के बजाय एक स्थानीय ग्रामीण के कंधे पर बैठकर नदी पार करने का फैसला किया।

नदी पार करते समय बिगड़ा संतुलन

नदी पार करते समय बीच धारा में ग्रामीण का संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण RJD विधायक और ग्रामीण दोनों पानी में गिर गए। हालांकि, दोनों किसी तरह संभल गए और उन्हें गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है। इसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विधायक को कंधे पर उठाने वाला ग्रामीण दलित समुदाय से बताया जा रहा है। इसी वजह से मामला राजनीतिक और सामाजिक विवाद का रूप लेता जा रहा है।

घासीदाग पंचायत की मुखिया अंजू देवी ने विधायक के इस व्यवहार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह घटना दलित समुदाय के प्रति विधायक की सोच को दर्शाती है। उन्होंने धुरिया नदी पर पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को भी उठाया।

शुरू हुई राजनीतिक बहस

ग्रामीणों का कहना है कि नदी पर पुल नहीं होने के कारण उन्हें रोजाना आवागमन में परेशानी होती है। बरसात के मौसम में पंचायत का संपर्क मुख्य सड़क से कट जाता है। चारों तरफ नदियों से घिरे इस इलाके में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

बीएसपी नेता राहुल दुबे ने भी घटना की आलोचना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को आम लोगों की समस्याओं को समझना चाहिए। वहीं, बीजेपी के पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने इस मुद्दे पर झारखंड सरकार को घेरा।

उधर, विधायक के प्रतिनिधि धनंजय पासवान ने कहा है कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। पूरी जानकारी मिलने के बाद आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो