सेना का खौफनाक फरमान! 66 सैनिकों को एक साथ मौत की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला

DR Congo Soldiers Death: कांगो में 66 सैनिकों को युद्ध के मैदान से भागने, बगावत और आदेशों की अवहेलना के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई। अब तक 381 सैनिकों को मृत्युदंड मिला।
DR Congo Sentences 66 Soldiers To Death Know Reason
प्रतीकात्मक फोटो।सोर्स: AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कांगो की सैन्य अदालत ने 71 सैनिकों के मुकदमे में 66 को मौत की सजा सुनाई, चार बरी हुए और एक को 10 साल जेल मिली।

  • सैनिकों पर एम23 विद्रोहियों के साथ मुठभेड़ के दौरान अपनी चौकियां छोड़कर भागने और आदेश नहीं मानने का आरोप था।

  • कांगो में 2025 से अब तक 381 सैनिकों को मौत की सजा सुनाई जा चुकी है, लेकिन आधिकारिक तौर पर किसी को फांसी नहीं दी गई है।

DR Congo Sentences Soldiers To Death: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में सेना के 66 जवानों को मौत की सजा सुनाई गई है। इन सैनिकों पर युद्ध के मैदान से भागने, बगावत करने और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप लगे हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी कीवू प्रांत के वालिकाले में 71 सैनिकों के खिलाफ सैन्य अदालत में मुकदमा चलाया गया था। इनमें से 66 को मृत्युदंड दिया गया, जबकि चार सैनिक बरी हो गए और एक को 10 साल जेल की सजा सुनाई गई।

सेना के अधिकारियों के मुताबिक, इस मुकदमे का उद्देश्य पूर्वी कांगो में विद्रोही संगठनों के खिलाफ जारी सैन्य अभियानों के दौरान सैनिकों में अनुशासन कायम करना है। रिपोर्ट के अनुसार, इन सैनिकों को 20 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि फ्रंट फॉर द रिफाउंडेशन ऑफ द नेशन (FRN) के लड़ाकों के साथ मुठभेड़ के दौरान उन्होंने अपनी चौकियां छोड़ दी थीं और मोर्चे से भाग गए थे।

DR Congo Sentences 66 Soldiers To Death Know Reason
दुनिया में सबसे ज्यादा केले का उत्पादन किस देश में होता है? देखें टॉप-5 की लिस्ट

एम23 विद्रोहियों के खिलाफ जारी है संघर्ष

कांगो का पूर्वी इलाका दशकों से हिंसा और सशस्त्र संघर्ष का सामना कर रहा है। यहां सरकारी सेना और FRN नाम के विद्रोही गठबंधन के बीच लगातार लड़ाई जारी है। इस गठबंधन में एम23 जैसे हथियारबंद संगठन भी शामिल हैं। कांगो सरकार पड़ोसी देश रवांडा पर एम23 विद्रोहियों को समर्थन देने का आरोप लगाती रही है। हालांकि, रवांडा और विद्रोही संगठन इन आरोपों से इनकार करते हैं।

कांगो की सेना लंबे समय से अनुशासनहीनता, कमजोर प्रबंधन और पेशेवर मानकों की कमी को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही है। सैनिकों ने भी कम वेतन और पर्याप्त सैन्य उपकरण नहीं मिलने की शिकायतें की हैं। पिछले महीने भी 27 सैनिकों को विद्रोहियों के साथ मुठभेड़ के दौरान मोर्चा छोड़कर भागने के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई थी।

DR Congo Sentences 66 Soldiers To Death Know Reason
'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

381 सैनिकों को सुनाई जा चुकी है मौत की सजा

कांगो सरकार ने मार्च 2024 में मौत की सजा पर लगी करीब 20 साल पुरानी रोक हटा दी थी। सरकार का कहना था कि सेना और सुरक्षा बलों के भीतर मौजूद गद्दारों तथा विद्रोही गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। इसके बाद हथियारबंद समूहों से जुड़ने, देशद्रोह, बगावत और युद्ध अपराधों जैसे मामलों में मृत्युदंड का प्रावधान फिर से लागू किया गया।

इस फैसले की अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने आलोचना की थी। फ्रांस के प्रसारक आरएफआई के आंकड़ों के मुताबिक, 2025 की शुरुआत से अब तक कम से कम 507 सैनिकों को अलग-अलग अपराधों में दोषी ठहराया गया है। इनमें 381 को मौत की सजा सुनाई जा चुकी है।

मौत की सजा पाने वालों में कांगो के पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ कबीला भी शामिल हैं। उन्हें अक्टूबर 2025 में युद्ध अपराधों और देशद्रोह समेत कई आरोपों में उनकी गैरमौजूदगी में मृत्युदंड सुनाया गया था। उन्होंने आरोपों से इनकार किया था और बाद में उन्हें FRN का नेता घोषित किया गया। हालांकि, मौत की सजा पर रोक हटने के बाद से अब तक आधिकारिक तौर पर किसी को फांसी दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

DR Congo Sentences 66 Soldiers To Death Know Reason
Chhath Puja: मुस्लिम देश में छठ महापर्व कैसे मनाया जाता है? बिहार के किस परिवार ने की थी शुरुआत