झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन (फाइल फोटो) 
झारखंड

चंपई सोरेन ने फेंकी पॉलिटिकल गुगली, JMM से इस्तीफा देने का बाद किया बीजेपी में शामिल होने का ऐलान

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने दो दिन पहले नई पार्टी बनाने के ऐलान किया था, लेकिन बुधवार को उन्होंने इसे एक राजनीतिक गुगली साबित कर दिया है। चंपई सोरेन अब बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद एक 'एक्स' पोस्ट के जरिए साझा की है।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने दो दिन पहले नई पार्टी बनाने के ऐलान किया था, लेकिन बुधवार को उन्होंने इसे एक राजनीतिक गुगली साबित कर दिया है। चंपई सोरेन अब बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद एक 'एक्स' पोस्ट के जरिए साझा की है।

हाल ही में चंपई सोरेन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। झारखंड के हित में लिया गया यह सही फैसला है। हालांकि दो दिन पहले ही उन्होंने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था। लेकिन आज उन्होंने उसे राजनीतिक गुगली साबित कर दिया है।

क्या बोले चंपई सोरेन

उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, 'आज मैंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, दलित, पिछड़े और आम लोगों के मुद्दों पर हमारा संघर्ष जारी रहेगा।'

26 अगस्त की रात को उन्होंने असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा के साथ नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसमें उनके भाजपा में शामिल होने पर सहमति बनी थी। इसके बाद 27 अगस्त को उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा प्रभारी शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की थी।

इससे पहले चंपई सोरेन ने 18 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर कहा था कि जेएमएम में उनका अपमान किया गया। जिस तरह से उनसे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा मांगा गया, उससे वे आहत हैं। 30 अगस्त को रांची में होने वाले एक बड़े कार्यक्रम में चंपई सोरेन औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में उनके बेटे बाबूलाल सोरेन भी पार्टी की सदस्यता लेंगे।

BRICS Summit 2026 LIVE: मेहमान देशों को संबोधित कर रहें PM नरेंद्र मोदी; ब्रिक्स नेताओं के साथ ली फैमिली फोटो

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब