राहुल गांधी 
जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी ने भरी चुनावी हुंकार, राज्य का दर्जा दिलाने की वकालत की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी के लिए चुनाव अभियान की शुरुआत की। राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर की जनता को भरोसा दिलाया कि इंडि गठबंधन के घटक दल जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि चुनाव से पहले इसे राज्य का दर्जा मिल जाए।

साक्षी सिंह

जम्मू: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी के लिए चुनाव अभियान की शुरुआत की। वे यहां के रामबन जिले के बनिहाल विधानसभा क्षेत्र में आने वाले संगलदान में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जमकर केंद्र पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की वकालत की।

राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर की जनता को भरोसा दिलाया कि इंडि गठबंधन के घटक दल जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि चुनाव से पहले इसे राज्य का दर्जा मिल जाए।

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस' (INDIA) के सहयोगी दलों की मदद से केंद्र शासित प्रदेश के राज्य के दर्जें की बहाली सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि हम विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करना चाहते थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी इसके लिए तैयार नहीं थी और वह चाहती थी कि पहले चुनाव हो जाएं।

कब होगा चुनाव

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम इस क्षेत्र के राज्य के दर्जें की बहाली सुनिश्चित करेंगे, भाजपा चाहे या न चाहे। हम इंडि गठबंधन के बैनर तले सरकार पर इसके लिए दबाव डालेंगे। गांधी इस क्षेत्र में तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 25 अन्य क्षेत्रों के साथ 18 सितंबर को मतदान होना है।

कांग्रेस की प्रदेश कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विकार रसूल वानी इस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के उम्मीदवार सज्जाद शाहीन और भाजपा के सलीम भट से कड़ी चुनौती मिल रही है। पूर्व मंत्री वानी इस सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने की उम्मीद कर रहे हैं।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान