पुंछ में धमाका (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो) 
जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर LOC के पास बड़ा धमाका, लैंड माइन ब्लास्ट से अग्निनीवीर जवान घायल, सर्च ऑपरेशन शुरू

Poonch LOC Landmine Blast: जम्मू-कश्मीर के पूंछ इलाके में एलओसी के पास धमाके की खबर सामने आई। इस धमाके में एक अग्निवीर जवान घायल हो गया, जिसे तुरंत सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रिया जैस

LoC Blast J&K: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुंछ जिले में एलओसी के पास लैंड माइन ब्लास्ट से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, जहां नियंत्रण रेखा यानी LoC के पास ड्यूटी के दौरान एक अग्निवीर जवान लैंड माइन ब्लास्ट में घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई जब अग्निवीर जवान हमेशा की तरह गश्त पर इलाके के सुरक्षा के लिए तैनात था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवान नियमित रूप से एलओली (LOC) के पास गश्त लगा रहा था। तभी गलती से जवान का पैर लैंड माइन पर पड़ गया। पैर पड़ते ही जोरदार धमाका हुआ और जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज आते ही आसपास तैनात सैन्य अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और जवान को को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

जवान की हालत स्थिर

घालय जवान को तुरंत सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर अग्निवीर जवान की हालत पर नजर बनाए हुए है। शुरुआती जानकारी में जवान को काफी गंभीर चोटें लगने की बात सामने आई थी, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सैन्य अधिकारियों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

इस मामले पर सैन्य अधिकारियों का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि एलओसी (LOC) के आसपास का क्षेत्र बेहद संवेदनशील होता है। यहां सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह लैंडमाइंस बिछाई हुई रहती है। ऐसे में जवानों को गश्त लगाते समय सतर्कता से ध्यान देने की जरूरत होती है। हालांकि, इस घटना के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। ताकि क्षेत्र के आसपास यदि कोई विस्फोटक हो तो उसे समय रहते काबू में किया जा सकें।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS देशों की दोगुनी रफ्तार से हुई है तरक्की, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?