CM उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान Source- X/@OmarAbdullah
जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से रचाई शादी, तस्वीरें शेयर कर किया ऐलान

Omar Abdullah Marries Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। उन्होंने एक्स पर दोनों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'कल एक नई यात्रा शुरू हुई।'

अर्पित शुक्ला

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर दी है। उन्होंने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच उमर अब्दुल्ला ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर इस रिश्ते का ऐलान किया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरों के साथ लिखा, ‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई।’ इस पोस्ट में उन्होंने निधि राजदान को भी टैग किया है। उमर की इस पोस्ट के बाद उनकी शादी की खबर की पुष्टि हो गई। अब इस खास मौके पर शनिवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

उमर अब्दुल्ला, निधि राजदान

इस आयोजन को लेकर पहले से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी। दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित जम्मू-कश्मीर हाउस में डिनर के लिए सिर्फ 71 चुनिंदा मेहमानों को निमंत्रण भेजा गया था। मेहमानों की सूची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और महबूबा मुफ्ती जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा डेरेक ओ’ब्रायन, कपिल सिब्बल, निशिकांत दुबे और पवन खेड़ा को भी न्योता भेजा गया है।

71 खास मेहमानों को भेजा गया न्योता

दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित जेके हाउस में होने वाले कार्यक्रम के लिए 71 खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इस सूची में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ रॉबर्ट वाड्रा का नाम भी शामिल है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को भी न्योता भेजा गया है।

तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ’ब्रायन, वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा भी मेहमानों में शामिल हैं। सीमित मेहमानों वाले इस आयोजन में राजनीतिक और निजी जीवन से जुड़े कई चेहरे एक साथ नजर आ सकते हैं।

उमर अब्दुल्ला, निधि राजदान

उमर अब्दुल्ला की पहली शादी कब टूटी?

उमर अब्दुल्ला की पहली शादी पायल नाथ से 1 सितंबर 1994 को हुई थी। दोनों 2009 से अलग रह रहे थे। उमर ने 2011 में सार्वजनिक रूप से अलग होने की बात कही थी। इसके बाद तलाक का मामला लंबे समय तक अदालत में चला। फैमिली कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी तलाक की अर्जी खारिज होने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।

आखिरकार 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति के आधार पर तलाक मंजूर कर दिया। इसके कुछ महीने बाद उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत का ऐलान किया है।

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग, खरगे ने पेश किया प्रस्ताव

आंध्र प्रदेश: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर 10वीं की छात्रा पर मशीन से जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO

PM नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान को किया बर्थडे विश, पिता रामविलास पासवान को याद कर हुए भावुक, देखें VIDEO

सिंहस्थ महाकुंभ का भव्य आगाज, नासिक में राष्ट्रपति और त्रयंबकेश्वर में सीएम ने किया धर्म ध्वजारोहण

तमिलनाडु की जेल में सुरक्षा में कोताही पर एक्शन! उप जेल अधीक्षक पर गिरी गाज, कईयों का ट्रांसफर हुआ