जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सोर्स- सोशल मीडिया
जम्मू कश्मीर

80 साल पहले लिया गया फैसला बिल्कुल सही...स्वतंत्रता दिवस पर बोले CM उमर अब्दुल्ला, PoK के हालात पर जताई चिंता

Omar Abdullah Statement On PoK: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने LoC पार के हालात पर चिंता जताई और कहा कि भारत में विलय का फैसला सही था। उन्होंने PoK और वहां के लोग को अपना बताया।

अमन मौर्या

Omar Abdullah Independence Day Speech: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आज हम उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने हमारे देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। आज का दिन खुशी और याद करने का भी दिन है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर पर भी बड़ा बयान दिया।

श्रीनगर में तिरंगा झंडा फहराने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज जब मैं सीमा और नियंत्रण रेखा (LoC) के उस पार के हालात देखता हूं, तो मुझे महसूस होता है कि 80 साल पहले हमारे नेताओं ने हमारे लिए जो फैसला लिया था, वह बिल्कुल सही था। जिन्होंने 'हमलावर खबरदार' का नारा दिया था, वे सही थे और उनकी कुर्बानियां पूरी तरह जायज थीं।

LoC के हालात पर जताई चिंता

सीएम अब्दुल्ला ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में मौजूदा हालात पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का वह हिस्सा हमारा है। हम उन लोगों को अपना मानते हैं। उनमें से कोई भी अजनबी या बाहरी नहीं है। आज भी जम्मू-कश्मीर विधानसभा में उनके लिए सीटें आरक्षित हैं, इस उम्मीद में कि कभी न कभी वे उन खाली सीटों पर बैठ सकेंगे और उनका इस्तेमाल कर सकेंगे।

अब्दुल्ला ने कहा कि आज जब हम नियंत्रण रेखा (LoC) के उस पार जम्मू-कश्मीर के उस हिस्से के हालात देखते हैं, तो दुख, अफसोस और गहरी तकलीफ होती है।

लोकतंत्र और संघवाद को कहा सबसे बड़ी ताकत

उमर अब्दुल्ला ने लोकतंत्र और हमारा संघवाद को देश की दो सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि हर हाल में लोकतंत्र की रक्षा करना, हर परिस्थिति में लोकतंत्र को मजबूत करना और लोकतंत्र को जिंदा रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारियां हैं। इसके साथ ही इस देश में संघवाद की रक्षा करना और उसे मजबूत बनाना भी हमारा कर्तव्य है, जिससे हम पीछे नहीं हट सकते।

सिंधु जल समझौता निलंबन का किया समर्थन

एक दिन पहले भी उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को लताड़ लगाई थी। सिंधु जल समझौते पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि शुक्र है कि शहबाज शरीफ को अकल आई। ये हम लोगों का खून चूसा गया है। ये हमारी दरियाएं हैं, इस पर पहला अधिकार हमारा बनता था।

उन्होने कहा कि कहने के लिए पाकिस्तान वाले कहते हैं कि वे कश्मीरियों के बड़े हमदर्द हैं लेकिन जब पानी पर बात आ जाती है तो उनकी हमदर्दी गायब हो जाती है। कहां थी उनकी ये हमदर्दी जब हमारे दरियाओं का इस्तेमाल करने की इजाजत हमसे छीनी गई? तब से लेकर आज तक इस सिंधु जल संधि का खामियाजा हम भुगत रहे हैं। सिंधु जल समझौता निलंबित है, ये निलंबित ही रहना चाहिए ताकि हम इस पानी का सही इस्तेमाल कर पाएं।

हिंगोली में बदहाल स्कूलों का सच दिखाना पड़ा भारी? CJP का Instagram अकाउंट बंद, सरकार पर भड़के अभिजीत दिपके

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

सहारनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा! स्कॉर्पियो की स्विफ्ट से हुई टक्कर, ITBP DIG परमिंदर सिंह और ड्राइवर की मौत

चंडीगढ़ बॉर्डर पर भारी बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; शिअद नेता सिमरनजीत सिंह मान किए गए डीटेन

लगातार दूसरे साल राहुल गांधी स्वतंत्रता दिवस समारोह में नहीं पहुंचे, BJP ने बताया नक्सली मानसिकता