अनंतनाग में भीषण आग (प्रतीकात्मक तस्वीर)  
जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में भयंकर आग, अग्निकांड से 20 से अधिक घर जलकर खाक

J-K Fire: जम्मू-कश्मीर से मिली बड़ी खबर का अनुसार यहां के अनंतनाग जिले में आज यानी गुरुवार को लगी भीषण आग में 20 से अधिक घर जलकर खाक हो गए जिससे करीब तीन दर्जन परिवार बेघर हो गए हैं।

राहुल गोस्वामी

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर से मिली बड़ी खबर का अनुसार यहां के अनंतनाग जिले में आज यानी गुरुवार को लगी भीषण आग में 20 से अधिक घर जलकर खाक हो गए जिससे करीब तीन दर्जन परिवार बेघर हो गए हैं। इस बाबत आज यानी शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि, आग दक्षिण कश्मीर जिले के कादीपोरा इलाके के गाजी नाग में एक घर में लगी जो तेजी से आसपास के घरों तक फैल गई।

वहीं घनी आबादी वाले इस इलाके में आग लगने के दौरान कुछ गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ जिससे आग और तेजी से फैल गयी। पुलिस ने यह भी बताया गया कि पुलिस, अन्य सुरक्षा बल और स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन कई घर आग की चपेट में आ गए।

पुलिस ने बताया कि, आग बुझाने का अभियान रात भर चला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अनंतनाग के तहसीलदार सज्जाद अहमद वानी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस आग में कुल 22 घर जलकर खाक हो गए जिससे 37 परिवार बेघर हो गए। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रभावित लोगों को सहायता देने के लिए तत्पर है।

वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और पुनर्वास सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "अनंतनाग में लगी भीषण आग में कई घर जलकर खाक हो गए जिससे कई लोग बेघर हो गए हैं। प्रभावितों को तत्काल राहत और पुनर्वास सहायता प्रदान की जा रही है। इस कठिन समय में हम पीड़ितों के साथ खड़े हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

भारत-जर्मनी के 75 साल के रिश्तों का जश्न, जैज और कर्नाटक संगीत से सजेगी महफिल

Aaj Ka Mausam: चक्रवात Akvan कमजोर पड़ा, फिर भी 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट; ओडिशा-बंगाल में बाढ़ का खतरा

नितिन नबीन ने किया पीएम मोदी पर आधारित पुस्तक का विमोचन, मोदी के विजन, मिशन और एक्शन की कहानियां

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

दुनिया में महंगा ईंधन, भारत में कैसे थमी कीमतों की रफ्तार? हरदीप सिंह पुरी ने बताई वजह