महबूबा मुफ्ती (Image- Social Media) 
जम्मू कश्मीर

राहुल ने मोदी-शाह को बताया गद्दार तो समर्थन में उतरीं महबूबा मुफ्ती, कहा- BJP अब वही काट रही है जो बोया

Rahul Gandhi Statement Controversy: राहुल गांधी के ‘गद्दार' वाले बयान ने देश की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है, जिस पर अब PDP नेता महबूबा मुफ्ती उनके समर्थन में उतर आई हैं।

अर्पित शुक्ला

Mehbooba Mufti on Rahul Gandhi Statement Controversy: राहुल गांधी के ‘गद्दार' वाले बयान पर देश भर में राजनीति तेज हो गई है। उनके बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है, जिस पर अब PDP नेता महबूबा मुफ्ती उनके समर्थन में उतर आई हैं। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आज जो माहौल दिख रहा है, वह BJP की ही नफरत वाली राजनीति का नतीजा है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। इस दौरान राहुल गांधी ने दोनों नेताओं को ‘गद्दार' कहा और RSS पर भी हमला बोला। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने देश के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है और आने वाले वक्त में भारत एक बड़े आर्थिक संकट की तरफ बढ़ रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि आर्थिक तूफान आने वाला है और सरकार आम लोगों को बचा नहीं पाएगी।

राहुल के समर्थन में उतरीं महबूबा मुफ्ती

राहुल गांधी के विवादिच बयान के बीच PDP नेता महबूबा मुफ्ती ने उनका बचाव करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। महबूबा ने कहा कि 2014 के बाद से बीजेपी ने लोगों को 'देशद्रोही' और 'गद्दार' कहने की राजनीति शुरू की। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान मुसलमानों को निशाना बनाया गया, उनको धमकियां दी गईं और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई हुई, लेकिन तब किसी ने कुछ नहीं कहा।

महबूबा मुफ्ती ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा, अब राहुल गांधी ने एक बयान दे दिया तो इतना हंगामा हो रहा है। असल में ये उसी राजनीति का नतीजा है जिसमें लोगों को ‘पाकिस्तान जाओ' और अब ‘ईरान जाओ' कहा जाता रहा है।

‘BJP अपना बोया काट रही

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि BJP ने देश में जो 'नफरत के बीज' बोए थे, अब वो फल दे रहे हैं। महबूबा ने कहा, आज का राजनीतिक माहौल उसी का परिणाम है और BJP अब अपनी ही बनाई हुई स्थिति का सामना कर रही है।

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित