जम्मू-कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी। इमेज-सोशल मीडिया 
जम्मू कश्मीर

भारत के खिलाफ पाक में बैठकर साजिश रचने वाले जाहिद हुसैन के खिलाफ बड़ा एक्शन, SIA ने जब्त की संपत्ति

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने घोषित आतंकी जाहिद हुसैन की संपत्ति जब्त करना शुरू कर दिया है। जाहिद हुसैन जम्मू-कश्मीर से भाग कर पाकिस्तान चला गया है।

रंजन कुमार

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी जाहिद हुसैन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। SIA ने आतंकवादी जाहिद की संपत्ति जब्त कर ली, जो अब पाकिस्तान से काम कर रहा है।

यह जांच जम्मू और कश्मीर से भागकर सीमा पार से काम कर रहे आतंकवादियों से जुड़े एक मामले से संबंधित है। हिजबुल मुजाहिदीन (HM) आतंकी जाहिद हुसैन जम्मू-कश्मीर से भाग कर पाकिस्तान चला गया है। वहीं से सीमा पार अपने आतंकी नेटवर्क की मदद कर रहा है। जाहिद हुसैन डोडा जिले के मंगोटा गांव का रहने वाला है। उसके पिता अब्दुल करीम हैं।

साल 2000 में अवैध रूप से गया था पाकिस्तान

आतंकी जाहिद हुसैन साल 2000 में अवैध रूप से पाकिस्तान चला गया था। तब से वह सीमा पार से आतंकियों का काम कर रहा है। जाहिद हुसैन भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में शामिल है। आतंकी जाहिद की अचल संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए SIA की एक टीम जाहिद हुसैन की संपत्ति की पहचान, निरीक्षण और जब्ती के लिए बुधवार को गांव मंगोटा पहुंची।

कब्जे में ली जमीन

इस कार्रवाई के दौरान खेवट नंबर 130, 128 और 170 के तहत आने वाली 1 कनाल और 16 1/4 मरला जमीन की औपचारिक रूप से पहचान की गई। इसके बाद उसे कब्जे में लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि SIA जम्मू आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके गुर्गों और फंडिंग चैनलों दोनों को निशाना बना रही है। यह सुनिश्चित करते हुए कि आतंकवाद में शामिल लोगों को कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़े।

दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद कार्रवाई तेज

बता दें कि दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट के बाद देश भर की जांच एजेंसियां बहुत अधिक एक्टिव हो गई हैं। इस विस्फोट का कनेक्शन जम्मू-कश्मीर से होने के कारण वहां पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आतंकी जाहिद हुसैन की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही। अलग-अलग प्रदेशों में लगातार छापेमारी हो रही है। आतंकियों से जुड़े, उनके संपर्क में आए हर किसी की जांच-पड़ताल और पूछताछ की जा रही है। अब एक दर्जन से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण! समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?

राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस का दबदबा, परिषद से लेकर पंचायत समिति तक बीजेपी हारी; जानें 3 वजहें

राहुल गांधी के नोटबंदी-GST वाले बयान पर CAIT का पलटवार, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखी चिट्ठी