लतीफ भट, भारतीय सुरक्षाबल सौजन्य-सोशल मीडिया स्क्रीनग्रैब
जम्मू कश्मीर

वाह मजा आ गया, आतंकी लतीफ भट को मारने के बाद सुरक्षाबलों ने किया बल्ले-बल्ले; VIDEO हुआ वायरल

Lateef Bhat Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी लतीफ भट मारा गया। एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों का वीडियो वायरल हो रहा है। अमित शाह ने जवानों के जज्बे को सलाम किया।

प्रिया जैस

Highlights:

  • भारतीय सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में कुख्यात आतंकी लतीफ भट को किया ढेर।

  • ऑपरेशन की सफलता के बाद जवानों का जश्न मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर छाया।

  • सुरक्षाबलों की इस बड़ी कार्रवाई से घाटी में आतंकवाद के खिलाफ एक बार फिर बड़ा संदेश गया है।

Lateef Bhat Encounter Security Forces Viral Video: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर लतीफ भट को एनकाउंटर में मार गिराया। ऑपरेशन के बाद जवानों का वीडियो वायरल हुआ। अमित शाह ने सुरक्षाबलों की सराहना की।

भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकी लतीफ भट को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इस एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे जश्न मनाते हुए नजर आ रहे है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारतीय सुरक्षा बलों के जज्बे को सलाम किया है।

अमित शाह ने थपथपाई पीठ

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुई एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के आखिरी सक्रिय स्थानीय आतंकवादी, लतीफ भट को मार गिराया। कश्मीर में लश्कर के आखिरी सक्रिय स्थानीय आतंकवादी को मार गिराने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों की तारीफ की

अमित शाह ने बहादुर जवानों को किया सलाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "JKP, भारतीय सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के आपसी तालमेल से चलाए गए एक ऑपरेशन में, आज तड़के कुलगाम में लश्कर के घाटी में मौजूद आखिरी सक्रिय स्थानीय आतंकवादी, लतीफ भट को मार गिराया गया। उससे एक दिन पहले, कुलगाम में ही उसके एक साथी आतंकवादी, उमर निसार को भी मार गिराया गया था। इस पूरे ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। देश JKP, सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के बहादुर जवानों को सलाम करता है।"

खबर अपडेट की जा रही है...

कहीं चोलकालीन मूर्ति तो कहीं कच्छ की दुर्लभ कला, PM नरेंद्र मोदी ने विदेशी नेताओं को दिए भारत के ये खास उपहार

22 साल का लतीफ भट क्यों बना कारपेंटर से आतंकवादी, जानें लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर का पाकिस्तानी गेम

ट्रंप को पिछवाई पेंटिंग, अल्बानीज को ब्लू पॉटरी; PM मोदी ने विदेशी नेताओं को क्या-क्या गिफ्ट दिया? PHOTOS

आज़म खान के लिए सुप्रीम कोर्ट ने ED को फटकारा, 'आसमान नहीं टूट पड़ेगा, उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दें'

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, बोली बिना तथ्यों के बात करते हैं नेता प्रतिपक्ष