Highlights:
अनंतनाग से कांग्रेस के मौजूदा विधायक और वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन।
बीमारी के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।
पीरजादा मोहम्मद सईद जम्मू-कश्मीर की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय थे।
Peerzada Mohammad Syed Death: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक, पीरजादा मोहम्मद सईद का गुरुवार देर रात जम्मू में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
पीरजादा मोहम्मद सईद अनंतनाग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रहे हैं। इससे पहले वे 1987, 2002 और 2008 में कोकेरनाग विधानसभा सीट से भी विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा, वे जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर भी कार्य कर चुके हैं।
खबर अपडेट की जा रही है..