भारतीय सेना (सौजन्य-IANS) 
जम्मू कश्मीर

भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Indian Army in Rescue Operation: जम्मू-कश्मीर के रामबन में एक हादसे के बाद भारतीय सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन ने स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया।

प्रिया जैस

Jammu-Kashmir Rescue Operation: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक बार फिर भारतीय सेना ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। देश की सरहद पर दुश्मनों के छक्के छुड़ान वाली भारतीय सेना ने इस बार एक ऐसा काम किया, जिसे देश स्थानीय लोग तो क्या कोई भी इंसान सुने तो कायल हो जाए। इस घटना के बाद रामबन में लोग भारतीय सेना के नाम तारीफों के कसीदे पढ़ रहे हैं।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक दुर्घटना हुई। रामबन जिले में एक ट्रक चालक बिछलेरी नाले में गिर गया। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना की जानकारी जैसे ही पास के सेना शिविर में मौजूद सैनिकों को मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल ट्रक चालक को कैंप लेकर आए।

उप-जिला अस्पताल ले जाने का किया फैसला

कैंप में उन्होंने ट्रक चालक का प्राथमिक उपचार भी किया, ताकि उसकी हालत में सुधार आए। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। ट्रक चालक की हालत ज्यादा गंभीर थी। सेना ने उसे उप-जिला अस्पताल ले जाने का फैसला लिया। अस्पताल ले जाते समय ही ट्रक चालक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इस घटना के दौरान इस बात को कतई नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि भारतीय सेना के जवानों के तमाम कोशिशों के बावजूद ट्रक चालक को नहीं बचाया जा सका।  लेकिन, जिस तरह के प्रयास और बहादुरी का परिचय सेना के जवानों ने उस ट्रक चालक को बचाने में दिखाया है, उसकी चौतरफा प्रशंसा की जा रही है।

जवानों के प्रयासों की हो रही प्रशंसा

स्थानीय लोग सेना की ओर से किए गए प्रयासों की तारीफ कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने यहां तक कहा है कि जिस तरह की त्वरित प्रतिक्रिया इस पूरी घटना में सैनिकों ने दिखाई है, उसे देखकर अब हमारा विश्वास पहले से भी ज्यादा मजबूत हुआ है। इससे हम सभी लोगों के बीच में यह संदेश गया है कि सेना के जवान हमारे साथ हर प्रकार की स्थिति में खड़े हैं। इससे एक बात साफ हो चुकी है कि हमारे सैनिक हर परिस्थिति में हमारी ढाल बनेंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Explainer: कार्डियक अरेस्ट से नाना पाटेकर का निधन, लोगों को कैसे शिकार बना रही यह बीमारी? हर साल 7 लाख मौतें

INDIA Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ राजघाट पहुंचा राहुल का काफिला, BJP ने बताया अराजकता

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को लेकर जताई चिंता, खुला पत्र जारी कर विपक्ष की भूमिका पर उठाए सवाल

मुंबई पुलिस के स्केच आर्टिस्ट भी थे नाना पाटेकर; संदिग्धों के हूबहू चित्र बनाकर कई इन्वेस्टिगेशन में की मदद

आंदोलन से पहले CJP की बढ़ीं मुश्किलें! संसद मार्च को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच, पड़ सकता आदोंलन पर असर?