कश्‍मीर में डल लेक के किनारे गेस्‍ट हाउस में लगी भीषण आग 
जम्मू कश्मीर

कश्‍मीर में डल लेक के किनारे गेस्‍ट हाउस में लगी भीषण आग से हड़कंप, दूर से दिख रहा धुएं का गुबार, देखें VIDEO

Fire Breaks out at a Hotel in Dalgate: श्रीनगर के डलगेट इलाके में एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने की खबर है। आग के बाद दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है।

अर्पित शुक्ला

Srinagar Fire News: श्रीनगर के डलगेट इलाके में एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने की खबर है। आग के बाद दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। हादसे के वक्त गेस्ट हाउस में कितने लोग मौजूद थे फिललहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। कश्‍मीर में इन दिनों काफी सैलानी आते हैं, क्‍योंकि यहां का नजारा किसी जन्‍नत से कम नहीं होता है। पूरा कश्‍मीर बर्फ की सफेद चादर से पटा पड़ा है. कुदरत के इस नजारे का निहारने के लिए लाखों लोग पहुंचे हुए हैं। इस बीच ये आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग इलेक्ट्रिक कंबल से भड़की हो सकती है। गेस्ट हाउस की लकड़ी की बनावट के कारण आग तेजी से फैल गई, लेकिन दमकलकर्मियों, स्थानीय लोगों और अधिकारियों की तुरंत कार्रवाई से यह पास के होटलों और अन्य गेस्ट हाउस तक नहीं पहुंच पाई।

दमकलकर्मी मौके पर पानी की नाव से पहुंचे

दमकलकर्मी पानी की नाव के माध्यम से मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इससे पहले, गेस्ट हाउस के मालिक और स्थानीय लोगों ने वहां ठहरे मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी मेहमानों को पास के एक अन्य गेस्ट हाउस में स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस, अर्धसैनिक बलों और स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य में सक्रिय योगदान दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वर्तमान में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

इससे पहले डल लेक में ही एक हाउसबोट में आग लगी थी। सूचना मिलने पर, फायर सर्विसेज़ डिपार्टमेंट का रिवर फायर स्टेशन तुरंत मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का काम शुरू किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आग आस-पास की इमारतों और हाउसबोट तक नहीं फैल पाई।

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान