-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- You Can Enjoy Dal Lake Like Experience In Delhi For Just Rs 100 Your Heart Will Be Filled With Joy
दिल्ली में सिर्फ 100 रुपये में मिलेगा डल झील जैसा मजा, नजारा देखकर खुश हो जाएगा आपका दिल
- Written By: रंजन कुमार
Dal Lake Experience: दिल्ली में कई घाट हैं, ऐसे में सही घाट पर पहुंचना जरूरी है। बोटिंग और पक्षियों को दाना डालने वाला घाट वही है, जिसके पास धर्म संघ गौ सेवा सदन स्थित है। यहां काफी लोग आते हैं।

यमुना नदी में बोट पर सवार होकर सैर करते लोग।
Delhi Nature Spots: दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच यमुना नदी के किनारे ऐसी जगह भी है, जहां सुबह का सुकून, पक्षियों की उड़ान और नदी की ठंडी हवा एक अलग दुनिया का एहसास कराती है। कश्मीरी गेट के पास स्थित यमुना घाट लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यहां सूर्योदय का नजारा, बोटिंग और फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस डल लेक जैसे हिल स्टेशन से कम नहीं लगता है।
दिल्ली के यमुना घाट पर पहुंचने का सबसे आसान तरीका मेट्रो है। कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के बाद आप ऑटो, ई-रिक्शा या पैदल घाट तक जा सकते हैं। ऑटो का किराया 60 से 80 रुपये और ई-रिक्शा 10 से 20 रुपये प्रति व्यक्ति होता है।
सही घाट पर पहुंचना आवश्यक
यमुना के कई घाट हैं, ऐसे में सही घाट पर पहुंचना आवश्यक है। बोटिंग और पक्षियों को दाना डालने वाला घाट वही है, जिसके पास धर्म संघ गौ सेवा सदन स्थित है। यही वह स्थान है, जहां सबसे अधिक लोग सुबह-सुबह पहुंचते हैं। यमुना घाट पर विशेषकर सर्दियों की सुबह में पहुंचते यमुना नदी पर छाई हल्की धुंध और आसमान के रंग बदलते शेड्स दिल जीत लेते हैं। यहां सुबह में एक तरफ नारंगी और दूसरी तरफ नीला आसमान दिखता है। इसे लोग अपने कैमरे में कैद करने आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
चालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
चिखलदरा का भीमकुंड बना पर्यटकों की पहली पसंद, बारिश के बाद झरने ने मोहा मन
‘सरकार के पास सबूत है, तो आरोप साबित करे’, जेल में बंद उमर खालिद मामले पर बोले शशि थरूर; सरकार पर उठाए सवाल
पहले 50 रुपये था किराया
यमुना घाट पर काफी संख्या में लोग सीगल्स को दाना डालते दिखते हैं। जैसे ही नदी में खाना डाला जाता है, सैकड़ों पक्षी उड़कर पास आते हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। यह घाट युवाओं, फोटोग्राफरों और प्री-वेडिंग शूट के लिए भी पसंदीदा है। सुबह-सुबह यहां गिटार बजाते, गाने गाते और तस्वीरें खींचते लोग अक्सर दिखते हैं। यमुना घाट पर बोटिंग भी की जा सकती है। अमूमन वीकेंड पर बोटिंग का किराया 100 रुपये प्रति व्यक्ति है। पहले यह 50 रुपये था। वीक डेज पर किराया थोड़ा कम होता है।
यह भी पढ़ें: दिसंबर में परिवार के साथ दिल्ली की इन जगहों पर मनाएं पिकनिक, मौज-मस्ती में नहीं रहेगी कसर
ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी
बोटिंग करते-करते यमुना के दूसरे किनारे भी जाया जा सकता है। यह हिस्सा अधिक खुला है। यहां से पुल तक पैदल घूमने का मौका मिलता है। वहां से वापस आने के लिए नाव ही इकलौता साधन होता है। यमुना घाट सिर्फ घूमने का स्थान नहीं, बल्कि ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से अहम है। यहां पूजा-पाठ, अंतिम संस्कार और धार्मिक अनुष्ठान सदियों से होते आ रहे हैं।
You can enjoy dal lake like experience in delhi for just rs 100 your heart will be filled with joy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














