जम्मू-कश्मीर चुनाव में कांग्रेस ने जारी किया उम्मीदवारों की दूसरी सूची (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, राजौरी से इफ्तिखार अहमद पर खेला दांव

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने दूसरी सूची में 6 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

शुभम पाठक

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पहली बार होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जम्मू-कश्मीर की सियासत गर्म है। जिसको लेकर कांग्रेस ने आज उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपने पहले 6 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है।

दूसरी सूची के अनुसार कांग्रेस ने श्री माता वैष्णो देवी से भूपिंदर जामवाल पर दांव खेला है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा को श्रीनगर के सेंट्रल शाल्टेंग विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है।

दूसरी सूची में कांग्रेस का दांव

10 साल बाद जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के द्वारा जारी दूसरी सूची में कांग्रेस ने अपनी दावेदारी के लिए योजना बनाई है। जिसके लिए श्री माता वैष्णो देवी से भूपिंदर जामवाल, श्रीनगर के सेंट्रल शाल्टेंग विधानसभा क्षेत्र प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा, रियासी से मुमताज खान, राजौरी से इफ्तिखार अहमद, थानामंडी से शब्बीर अहमद खान और सुरनकोट से मोहम्मद शाहनवाज चौधरी को मैदान में उतारा गया है।

पहली सूची में कांग्रेस का मास्टर प्लान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने 29 अगस्त को अपनी पहली सूची जारी की थी। पार्टी ने सुरिंदर सिंह चन्नी (त्राल), अमानुल्लाह मंटू (देवसर), नदीम शरीफ (भद्रवाह), शेख रियाज (डोडा), पीरजादा मोहम्मद सैयद (अनंतनाग), शेख जफरुल्लाह (इंदरवाल) और डॉ। प्रदीप कुमार भगत (डोडा पश्चिम) को भी उम्मीदवार बनाया था।

याद दिला दें कि जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार कर रही है। जहां राज्य की 90 सीटों में से कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इनके अलावा पांच सीटों पर दोस्ताना मुकाबला होगा, जिसमें बनिहाल, डोडा, भद्रवाह, नगरोटा और सोपोर शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर चुनाव

धारा 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा की। जिसमें चुनाव तीन चरणों में होने वाले है। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदाता 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डालेंगे। चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

धर्म अलग हो सकते हैं लेकिन मानवता एक है, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- हम और हमारा ही समाधान

हैदराबाद में सजेगा गोल्फ का बड़ा मुकाबला, 1 सितंबर से तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स में उतरेंगे 132 गोल्फर

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़