सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
जम्मू कश्मीर

'महादेव' के बाद 'शिवशक्ति', आतंकियों के लिए 'महाकाल' बनी सेना, 2 नापाक आतंकी ढेर

Operation Shivshakti: भारतीय सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया है।

अभिषेक सिंह

Encounter In Jammu And Kashmir:  सावन के पावन महीने में भारतीय सेना ने घाटी से नापाक आतंकियों का सफाया करने के लिए 'महाकाल' जैसा रौद्र रूप धारण कर लिया है। सोमवार को 'ऑपरेशन महादेव' चलाकर पहलगाम के गुनहगाहर सहित तीन आतंकियों को जहन्नुम पहुंचाने के बाद आज फिर आर्मी ने 'ऑपरेशन शिवशक्ति' चलाकर दो दहशतगर्दों को ऊपर पहुंचा दिया है।

भारतीय सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया। यह घटना बुधवार तड़के हुई, जहाँ सुरक्षा बलों ने संदिग्ध गतिविधियों का आभास होने पर तुरंत कार्रवाई की।

सेना ने 2 आतंकियों को पहुंचाया जहन्नुम

आर्म्ड फोर्सेज ने आतंकवादियों को घुसपैठ की कोशिश करते देखा। जिसके बाद जवानों ने तुरंत कार्रवाई की और भारी गोलीबारी के बीच दोनों आतंकवादियों को मार गिराया गया। 'ऑपरेशन महादेव' के बाद, सेना ने कहा कि उनका 'ऑपरेशन शिवशक्ति' जारी है।

सेना ने दी 'ऑपरेशन शिवशक्ति' की जानकारी

घटना की जानकारी देते हुए, भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा, "ऑपरेशन शिवशक्ति। भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के पार घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया। त्वरित कार्रवाई और सटीक गोलीबारी ने उनके नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। तीन हथियार बरामद किए गए हैं।"

पोस्ट में आगे बताया गया है कि हमारी खुफिया इकाइयों और जम्मू-कश्मीर पुलिस से प्राप्त समन्वित खुफिया जानकारी के आधार पर यह ऑपरेशन सफल रहा। ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है और यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है कि इलाके में कोई और आतंकवादी मौजूद न हो।

मार गिराया गया पहलगाम का मास्टरमाइंड

यह ऑपरेशन हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों द्वारा बढ़ाई गई सतर्कता का हिस्सा है, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। आज की मुठभेड़ ऐसे समय में हुई है जब दो दिन पहले ही सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और उसके दो साथियों समेत तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।

सोमवार को हुए ऑपरेशन में मारे गए आतंकवादियों में सुलेमान उर्फ आसिफ भी शामिल था, जिसे मुख्य पहलगाम हमले का योजनाकार, जिसमें 26 लोग बेरहमी से मारे गए थे। सेना ने इस ऑपरेशन को "ऑपरेशन महादेव" नाम दिया था।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना