कठुआ में आतंकी हमला 
जम्मू कश्मीर

एक बार फिर नम हुई आंखे, कठुआ में आतंकी हमले में भारतीय सेना के पांच जवान शहीद

आज एक बार फिर देशवासियों की आखें नम है जिसका कारण कठुआ सेना के काफिले पर आतंकी हमला है। आज सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में सेना के चार जवान शहीद हो गए।  पूरे देश में इस घटना के बाद दुख का महौल है। हलांकि मुठभेड़ अभी तक जारी है।

शुभम पाठक

श्रीनगर:  आज एक बार फिर देशवासियों की आखें नम है जिसका कारण कठुआ सेना के काफिले पर आतंकी हमला है। आज सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए। पूरे देश में इस घटना के बाद दुख का महौल है। हलांकि मुठभेड़ अभी तक जारी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को नेशनल डिफेंस कॉलेज और सेना के वाहनों पर हमला हुआ। इसमें दो जवान घायल हो गए। घटना लोही मल्हार ब्लॉक के माछेरी इलाके के बदनोटा गांव में हुई। नेशनल आर्मी पर यह हमला उस समय किया गया, जब पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इलाके में तलाशी ले रही थी। यह इलाका भारतीय सेना की 9वीं कोर के अंतर्गत आता है। तलाशी के दौरान ही आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया।

इलाके में भेजे गए बैकअप

इलाके में और सुरक्षाबल भेजे गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दो महीने में सेना के वाहन पर यह दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले 4 मई को पुंछ के शाहसितार इलाके में वायुसेना के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें कॉर्पोरल विक्की पहाड़ शहीद हो गए थे और 4 अन्य जवान घायल हो गए थे।

सेना के वाहन पर फेंका ग्रेनेड

अभी तक की मिली जानकारी के अनुूसार जब भारतीय सेना का काफिला जा रहा था तो पहाड़ी पर छिपे आतंकियों ने सेना के वाहन पर फायरिंग की और उन्होंने सेना के वाहन पर ग्रेनेड भी फेंका, जिसके बाद सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

एक दिन पहले भी हुआ था हमला

आतंकियों का मनोबल इन दिनों लगातार बढ़ता ही जा रहा है जो कि देश के लिए एक संकट का विषय है। याद दिला दें कि अभी एक दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारतीय सेना के कैंप पर आतंकी हमले का मामला सामने आया था। इस हमले में सेना का एक जवान घायल हो गया। आतंकियों ने सेना के कैंप पर फायरिंग की। इस दौरान अलर्ट सुरक्षा चौकी पर तैनात जवान ने भी आतंकियों पर फायरिंग की। बता दें कि घटना के वक्त सेना का जवान घायल हो गया।

सुरक्षाबलों के एक्शन से बौखलाएं आतंकी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में भी मुठभेड़ के मामले सामने आए हैं। अभी  हाल ही में 6 मई को कुलगाम के रेडवानी पाइन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई थी। जहां दो अलग अलग मुठभेड़ में 6 आतंकी मारे गए थे तो वहीं दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे। मिली जानकारी के अनुसार लश्कर के ठिकाने की मौजूदगी के बारे में खुफिया इनपुट के आधार पर संयुक्त बल इलाके में पहुंचे थे और तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने भी जवाब दिया।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज