आतंकियों के साथ मुठभेड़। 
जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों और सुरक्षाबलों में गोलीबारी

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने आज आतंकियों को घेर लिया गया है। उनका आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही है। ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित हो सकते हैं।

रंजन कुमार

Encounter in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के सिंगपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच आज मुठभेड़ चल रही है। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ग्रुप के फंसे होने की संभावना है। सेना का उनके साथ गोलीबारी जारी है। सुरक्षाबलों की तरफ से आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा। आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा ह। हालांकि, आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आतंकी भारत के खिलाफ लगातार साजिशें रचते रहते हैं, लेकिन भारतीय जवानों द्वारा उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।

हाल में कठुआ में पुलिस ने तीन आतंकी ठिकानों का खुलासा किया था। इस दौरान देसी घी से बादाम तक तमाम सामान मिले थे। वैसे, इस दौरान आतंकी जंगल का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले थे। इस दौरान सुरक्षाबलों का एक जवान घायल हुआ था।

सीमा पार से ड्रोन से निगरानी

इससे पहले राजौरी सेक्टर में ड्रोन दिखा था। इससे मौके पर हड़कंप मच गया था। भारतीय सेना ने गोलीबारी की थी। सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली थी कि ड्रोन की यह गतिविधि सीमा पार से निगरानी या किसी संदिग्ध उद्देश्य से हो सकती है। इस महीने की शुरुआत में आतंकी रफीक नाई उर्फ सुल्तान के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई थी। इस दौरान उसकी 10 लाख की संपत्ति कुर्क कर दी गई थी। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया था कि यह संपत्ति 4 मरला और 02 सरसाई कृषि भूमि थी। यह मेंढर तहसील के नक्का मझारी के गांव नर में स्थित थी।

पहलगाम हमले के बाद काफी अलर्ट मोड में सुरक्षाबल

फिलहाल रफीक नाई उर्फ ​​सुल्तान पाकिस्तान से प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन/ जम्मू कश्मीर गजनवी फोर्स का हैंडलर है। वह लॉन्च कमांडर के तौर पर काम कर रहा है। उसे आतंकवादी घोषित किया गया है। वह कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबल अलर्ट मोड में हैं। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुवाहाटी इंटरनेशनल मैराथन 2027: 12,000 धावकों की होगी दौड़, जानें ₹1.25 करोड़ प्राइज मनी की पूरी डिटेल