सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया) 
जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

सोपोर में हुई मुठभेड़ में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। एक आतंकी को मार गिराया गया है। दो से तीन आतंकियों को घेर लिया गया है। ऑपरेशन जारी है।

अभिषेक सिंह

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सिक्योरिटी फोर्सेज और आतंकियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है। मुठभेड़ की जगह पर 22 आरआर और सोपोर पुलिस तैनात है। मुठभेड़ सोपोर के रामपोरा राजपोरा के ऊपरी इलाके में हो रही है। इस दौरान जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है और उन्होंने एक आतंकी को मार गिराया गया है।

सोपोर में हुई मुठभेड़ में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। एक आतंकी को मार गिराया गया है। दो से तीन आतंकियों को घेर लिया गया है। ऑपरेशन जारी है। इलाके में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिलने पर जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया।

जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। आतंकी गैर-कश्मीरियों को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में आतंकियों ने विलेज सिक्योरिटी गार्ड के दो सदस्यों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी थी। जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा बलों ने भी आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

बारामूला में मारे गए दो आतंकी

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रातभर चली मुठभेड़ के बाद शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि आतंकियों की पहचान सुनिश्चित करने और उनके संगठन के बारे में पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन के बाद गुरुवार शाम को ही मुठभेड़ शुरू हो गई थी।

श्रीनगर में ग्रेनेड हमले में कथित संलिप्तता के लिए लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े तीन आतंकी सहयोगियों को शुक्रवार यानी 8 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। रविवार को हुए हमले में सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया और 12 नागरिक घायल हो गए।

CM भजनलाल की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर: 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित; भ्रष्टाचारियों पर सख्त प्रहार

Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में बिल्डिंग प्लान बनाना होगा आसान, सरकार ला रही है सिंगल विंडो ऑनलाइन पोर्टल

अमित शाह के UCC बयान पर भड़के सलमान खुर्शीद, BJP पर साधा निशाना, बोले- कोई भी विचारधारा संविधान से ऊपर नहीं

देश के सभी हाई कोर्ट को मिला स्थायी चीफ जस्टिस, सिफारिश के दौरान कई जगह फंसा था पेंच

गुरुग्राम में ऑपरेशन सफेद सागर के पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, FIR दर्ज