- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Encounter Between Security Forces And Terrorists In Sopore Jammu And Kashmir
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों की बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से गोलीबारी जारी
- Written By: अभिषेक सिंह
उत्तरी कश्मीर के सोपोर के अंतर्गत सागीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की सूचना है। जानकारी के अनुसार दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के सोपोर के अंतर्गत सागीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की सूचना है। जानकारी के अनुसार दोनों ओर से फायरिंग जारी है। इससे पहले बुधवार को बांदीपोरा और कुपवाड़ा इलाके में भी सेना की आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी। जहां सेना ने एक आतंकी को मार गिराया था।
यह मुठभेड़ कुपवाड़ा के लोलाब में शुरू हुई थी। सूचना थी कि इलाके में तीन आतंकी मौजूद हैं। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया और एक आतंकी को मार गिराया। इससे पहले सेना ने बांदीपोरा में भी तलाशी अभियान चलाया था।
यह भी पढ़ें:- शिक्षाविद् दीनानाथ का निधन, सोनिया गांधी को किया था चैलेंज, भेज दिया था कानूनी नोटिस
सम्बंधित ख़बरें
सेना की नौकरी से जन लोकपाल आंदोलन तक: 90 साल के हुए अन्ना हजारे, जानें उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट
कौन हैं धीरज सेठ? जिन्हें मिली भारतीय सेना की कमान, जानें उनके अहम योगदान- VIDEO
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे सेना प्रमुख, भारत सरकार ने सौंपी कमान, 30 जून को संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
उधर, किश्तवाड़ में विलेज डिफेंस ग्रुप (वीडीजी) के दो सदस्यों को आतंकियों ने पहले अगवा किया और फिर उनकी हत्या कर दी। मृतकों की पहचान नजीर अहमद और कुलदीप कुमार के रूप में हुई है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं और यहां बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के लिए काल बनेगी कांग्रेस की न्याय यात्रा, आप-बीजेपी की बढ़ी टेंशन!
इस संबंध में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने आतंकियों के इस कृत्य की कड़ी निंदा की है। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने किश्तवाड़ के 2 विलेज डिफेंस गार्ड (वीडीजी) नजीर अहमद और कुलदीप कुमार की वन क्षेत्र में नृशंस हत्या की निंदा की है।
यह भी पढ़ें:- देशभर में छठ महापर्व की धूम, यूपी में योगी आदित्यनाथ बिहार में नीतीश और दिल्ली में आतिशी ने दिया संध्या अर्घ्य
उन्होंने कहा है कि बर्बर हिंसा की ऐसी घटनाएं जम्मू-कश्मीर में दीर्घकालिक शांति प्राप्त करने में एक बड़ी बाधा बनी हुई हैं। दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। गौरतलब है कि जम्मू और कश्मीर में बीते कुछ महीनों में आतंकी घटनाओं में इजाफा देखने को मिला है।
Encounter between security forces and terrorists in sopore jammu and kashmir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर मनपा में स्टेशनरी कांड के बाद अब नया वेतन घोटाला; लकड़गंज जोन से एवजदारों की लिस्ट व ई-मेल गायब
Jun 15, 2026 | 12:16 PMUS Government On AI: अमेरिका ने दो एडवांस्ड AI मॉडल्स पर लगाया बैन, भारत समेत दुनिया पर क्या होगा असर?
Jun 15, 2026 | 12:12 PMदेहरादून में खौफनाक वारदात! छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Jun 15, 2026 | 12:10 PMरोहित पवार के अन्नत्याग आंदोलन के आगे झुकी फडणवीस सरकार! किसान कर्जमाफी की शर्तों में बदलाव का दिया आश्वासन
Jun 15, 2026 | 12:05 PMक्या समय से पहले होंगे पंजाब-उत्तराखंड विधानसभा चुनाव? कुंभ और जनगणना ने बदला फरवरी 2027 का पूरा प्लान
Jun 15, 2026 | 12:03 PM‘बंगाल में एकनाथ शिंदे नहीं थे वरना छीन लेते टीएमसी का सिंबल’; तृणमूल में बड़ी टूट पर संजय राउत का तंज
Jun 15, 2026 | 11:58 AMसड़क मरम्मत के लिए सड़क पर उतरे विधायक, निधि मंजूर नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
Jun 15, 2026 | 11:54 AMवीडियो गैलरी

क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PM
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
TMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
काट लो ₹500 का चालान… रिक्शे पर नहीं बैठाने पर गोरखपुर में दरोगा ने दिखाई वर्दी की धौंस, VIDEO वायरल
Jun 14, 2026 | 10:19 PM
अमेरिका-ईरान में होगी सीक्रेट डील? क्या ये 3 फैसले बदल देंगे मिडिल ईस्ट का नक्शा?
Jun 14, 2026 | 06:32 PM
पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 02:09 PM













