सांकेतिक फोटो  सोर्स- IANS
जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में घूसखोर पुलिस अफसर पर CBI का शिकंजा, वैवाहिक विवाद सुलझाने के एवज में ली थी रिश्वत

SI Bribery Case: CBI ने जम्मू के जानीपुर पुलिस स्टेशन में तैनात सब इंस्पेक्टर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने एफआईआर न दर्ज करने के एवज में घूस मांगी थी।

अनन्या तिवारी

CBI Catches J&K Police SI Red Handed: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के जम्मू स्थित जानीपुर पुलिस स्टेशन के एक सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही रिश्वत के रकम भी बरामद कर ली है।

CBI ने 16 अगस्त को एक शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सब-इंस्पेक्टर ने वैवाहिक विवाद को लेकर शिकायतकर्ता के खिलाफ FIR दर्ज न करने के बदले में उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद, आरोपी शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेने को तैयार हो गया।

सीबीआई ने जाल बिछाकर रंगे हाथों दबोचा

सीबीआई ने बताया कि शिकायत के बाद 16 अगस्त, यानी रविवार को जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले की जांच जारी है। इसके पहले CBI ने रिश्वत के मामले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भिलाई में पदस्थ एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार अधिकारी इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स का है और भिलाई में सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर तैनात है।

बिल पास करने के एवज में मांगी थी 2 लाख की घूस

CBI के सूचना विभाग से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह मामला 13 अगस्त को दर्ज किया गया था। आरोप था कि सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर ने शिकायतकर्ता के लंबित बिल पास करने के बदले 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद आरोपी 1 लाख रुपये रिश्वत लेने पर सहमत हो गया था। सीबीआई ने 13 अगस्त को आरोपी इंजीनियर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। यह रकम मांगी गई रिश्वत की पहली किस्त थी।

रिश्वत की रकम आरोपी के निर्देश पर एक बिचौलिए ने शिकायतकर्ता से लेकर अधिकारी तक पहुंचाई थी। इस दौरान बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी अधिकारी के रायपुर शहर और भिलाई स्थित आवासीय और कार्यालय परिसरों में तलाशी ली। तलाशी में लगभग 77 लाख रुपए और करीब 14 लाख के आभूषण मिले।

-IANS

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ