Budgam Encounter: जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बडगाम में यूसमर्ग के कोराग इलाके में भारतीय सेना के साथ आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। भारतीय सेना, पुलिस और CRPF के संयुक्त ऑपरेशन में लश्कर कमांडर मूसा मारा गया।
खास खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना, J&K पुलिस और श्रीनगर सेक्टर CRPF ने कोराग, यूसमर्ग इलाके में एक जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और जब उन्हें चुनौती दी गई, तो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे जबरदस्त मुठभेड़ हुई और इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया। इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है।
दरअसल, बडगाम में मंगलवार को यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान एक आंतकी मारा गया। जांच में सामने आया कि मारा गया आतंकी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य था। उसकी पहचान लश्कर कमांडर मूसा के तौर पर हुई। यह भारतीय सेना के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के ऊंचे इलाकों में राष्ट्रीय राइफल्स के साथ हुई मुठभेड़ में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक टॉप वांटेड आतंकवादी मारा गया। हालांकि, कश्मीर स्थित चिनार कोर ने मारे गए आतंकवादी की पहचान का खुलासा नहीं किया, लेकिन अधिकारियों ने उसकी पहचान सुलेमान शाह, उर्फ 'मूसा' के तौर पर की।
सेना ने 'X' पर पोस्ट किया कि उसने मध्य कश्मीर के कोराग, युसमार्ग इलाके में अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर एक ऑपरेशन शुरू किया था। सेना ने बताया, "सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे जबरदस्त मुठभेड़ हुई और एक आतंकवादी मारा गया।"
अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन जारी है और 'मूसा' दूधपथरी जंगल इलाके में मुठभेड़ के दौरान मारा गया। उन्होंने आगे कहा कि मूसा, जो कई सालों से पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के दोनों ओर कई हमलों में शामिल होने के कारण वांछित था। इस महीने की शुरुआत में यूसमर्ग पहाड़ियों में हुई एक मुठभेड़ से बच निकला था।
अधिकारियों के अनुसार, उसका करीबी साथी यासिर 5 सितंबर को उस मुठभेड़ में मारा गया था। अधिकारियों ने मूसा के मारे जाने को जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के लिए एक बड़ा झटका बताया।