रविंदर रैना (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
जम्मू कश्मीर

1 हजार की हैसियत रख जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ने जा रहे हैं बीजेपी नेता रविंदर रैना, कैसे जाएंगे विधानसभा...

जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। जम्मू-कश्मीर के बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने नौशेरा विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया, जिसके बाद नामांकन के दौरान उनकी संपत्ति का विवरण चर्चा का विषय बना हुआ है।

शुभम पाठक

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पहली बार चुनाव होने जा रहे है, जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियों की व्यस्तता बढ़ी हुई है। बीजेपी धारा 370 हटाने के अपने निर्णय को रास्ता बनाकर जम्मू-कश्मीर की जनता के दिल में अपनी स्थान बनाना चाहती है तो दूसरी तरफ कांग्रेस अपने कई सारे मुद्दे को लेकर अडिग दिख रही है। हलांकि इन सबके बीच जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैनी को लेकर खबर सामने आ रही है, जहां उनकी संपत्ति का विवरण चर्चा का विषय बना हुआ है। जी हां रविंदर रैनी की दाखिल हलफनामे में उनके पास केवल 1 हजार रुपये होने का दावा किया गया है।

इस बात को ऐसे समझिए कि जम्मू-कश्मीर बीजेपी के अध्यक्ष रविंदर रैना ने पहले चरण में जम्मू के राजौरी जिले की नौशेरा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है, जिसके बाद जारी हलफनामे में बीजेपी नेता रविंदर रैनी की संपत्ति का विवरण चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने अपनी संपत्ति का विवरण देते हुए बताया कि उनके पास केवल एक हजार रुपये के अलावा कुछ भी नहीं है। सवाल ये है कि अब एक हजार की हैसियत रखकर रैना जम्मू-कश्मीर चुनाव जीतकर विधानसभा कैसे जाएंगे?

रविंदर रैनी की संपत्ति

10 साल बाद जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना राजौरी जिले की नौशेरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। रविंदर रैना ने चुनाव के लिए हलफनामा दाखिल किया है। अब सवाल ये है कि अगर रविंदर रैना के द्वारा जारी हलफनामे को आधार बनाया जाए तो रविंदर रैना के पास सिर्फ एक हजार रुपये हैं। अपनी संपत्ति के बारे में नामांकन दाखिल करते समय हलफनामा जारी करते हुए जम्मू-कश्मीर के बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने बताया कि उनके पास सिर्फ एक हजार रुपये कैश है। इसके अलावा उनके पास और कुछ नहीं है।

पहले से कम हुई संपत्ति

मिली जानकारी के अनुसार बात अगर इससे पहले की बीजेपी नेता रविंदर रैनी की संपत्ति विवरण की करें तो इससे पहले 2014 के चुनाव में जब रैना ने हलफनामा दाखिल किया था, तो उन्होंने बताया था कि उनके पास 21 हजार रुपए हैं। उस समय उनके पास 20 हजार रुपए नकद और 1 हजार रुपए बचत के तौर पर थे।

वहीं इस हलफनामे की माने तो बीजेपी नेता रविंदर रैना के पास जम्मू के 13ए गांधी नगर में सरकारी आवास है, जो उन्हें विधायक बनने पर मिला था। 2014 में रैना ने नौशेरा से चुनाव जीता था। तब उन्होंने पीडीपी के सुरिंदर चौधरी को 37,374 वोटों के अंतर से हराया था। 47 वर्षीय रैना 2017 से जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष है।

एक नजर जम्मू-कश्मीर चुनाव पर

10 साल बाद होने वाले जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की बात करें तो जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 18 सितंबर को 24 सीटों पर, दूसरे चरण में 25 सितंबर को 26 सीटों पर और तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को 40 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

TMC छोड़ BJP में शामिल हुईं अभिनेत्री कोयल मल्लिक को मिला बड़ा इनाम, पश्चिम बंगाल से मिला राज्यसभा का टिकट

नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, क्या UP में बदल रहा ट्रेंड?

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा

कोलकाता में मनाया जाएगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस, Gen-Z के लिए विशेष सेगमेंट; शेड्यूल जारी

अगर डॉलर के मुकाबले 99 तक गिरा रुपया, तो महंगा होगा पेट्रोल, पढ़ाई और विदेशी यात्रा, जानें किसको होगा लाभ