सांकेतिक फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया) 
जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, बारामूला में दबोचा गया आतंकियों का मददगार, MP-5 पिस्तौल बरामद

Baramulla Terror News: बारामूला में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन के मददगार (OGW) एजाज़ गनी को गिरफ्तार किया। उसके पास से MP-5 पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

अनन्या तिवारी

Baramulla Terrorist Associate OGW Arrested: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जारी जीरो-टोलरेंस नीति के तहत सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। बारामूला जिले में चलाए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों के एक सक्रिय मददगार (ओवर ग्राउंड वर्कर - OGW) को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति के पास से घातक हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी साजिश को नाकाम करने का दावा किया है।

घाटी में हाई अलर्ट के बीच संयुक्त नाकाबंदी

पिछले कुछ दिनों में घाटी में बढ़ी आतंकी गतिविधियों, विशेषकर कुलगाम में निर्दोष मजदूरों की हत्या के बाद, पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। इसी क्रम में बारामूला के नरवाव क्षेत्र में जंदफरन-गोरीवन क्रॉसिंग पर एक विशेष 'संयुक्त नाका' (चेकपोस्ट) लगाया गया था। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना की 46 राष्ट्रीय राइफल्स, एसओजी बारामूला, सीआरपीएफ (CRPF) की 53वीं बटालियन और BSF की 112वीं बटालियन के जवान शामिल थे।

नाका देख भागने लगा संदिग्ध, जवानों ने दबोचातलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों की नजर गोरीवान की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी। जवानों की मौजूदगी और सख्त चेकिंग को देखकर आरोपी घबरा गया और उसने वहां से भागने की कोशिश की। हालांकि, मुस्तैद जवानों ने बिना वक्त गंवाए उसका पीछा किया और घेराबंदी कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया।

MP-5 पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

जब सुरक्षाबलों ने पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली, तो उसके पास मौजूद काले रंग के बैकपैक से चौंकाने वाली चीजें बरामद हुईं। उसके पास से एक कैमोफ़्लाज्ड MP-5 टाइप पिस्तौल, एक मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस (9mm) बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, सुरक्षाबलों ने उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिसकी जांच से कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

 है पकड़ा गया 'आतंकियों का मददगार'?

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी की पहचान एजाज़ अहमद गनी के रूप में हुई है। वह मोहम्मद सुल्तान गनी का बेटा है और बारामूला के नंबलन (शीरी) का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शीरी पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत FIR (नंबर 37/2026) दर्ज कर ली है। फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसे हथियारों की यह खेप कहाँ से मिली थी और वह किन आतंकी समूहों के संपर्क में था।

कुलगाम हमले के बाद बढ़ी चौकसी

यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में कुलगाम जिले में आतंकियों ने दो प्रवासी मजदूरों, दीपक और बोपिंदर की बेरहमी से हत्या कर दी थी। छत्तीसगढ़ के रहने वाले इन मजदूरों पर हुए हमले के बाद से ही सुरक्षाबल पूरी घाटी में आतंकियों और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आक्रामक अभियान चला रहे हैं। बारामूला में हुई यह कार्रवाई आतंकवाद के ईको-सिस्टम पर एक कड़ा प्रहार मानी जा रही है।

ECI के कामकाज पर उठा सवाल; जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट दायर हुआ PIL

त्योहारों पर होगा आटा गीला, दो महीने में 250 रुपये बढ़े गेहूं के भाव; क्या है इसका कारण?

Driving Licence बनवाने वालों के लिए खुशखबरी, जानें क्या कराने पर नहीं देना होगा फीस?

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, सड़क निर्माण स्थल पर 3 जीपों में लगी आग, 5 लोगों की जलकर मौत, 3 घायल

नामांकन के बीच आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान, पूर्व महिला मंत्री के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की, देखें VIDEO