उधमपुर में आतंकी हमला (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
जम्मू कश्मीर

CRPF के काफिले पर आतंकियों का हमला, एक जवान शहीद, मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एक बार फिर आंतकियों ने CRPF जवानों के काफिल पर हमला कर दिया। जिसमें एक जवान के शहीद होने की खबर सामने आ रही है।

शुभम पाठक

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में लगातार बढ़ रहे आतंकि गतिविधियों के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है जहां उधमपुर में एक बार फिर CRPF जवानों के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया, जिसमें एक जवान के शहीद होने की खबर सामने आ रही है। वहीं खबर आ रही है कि आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ और पुलिस की टीम उधमपुर के इलाके में गश्त पर निकली थी तभी आतंकियों ने हमला कर दिया।

पेट्रोलिंग के लिए निकले थे जवान

मिली जानकारी के अनुसार, आज करीब दोहपर 3.30 बजे के आसपास सीआरपीएफ की टीम इलाके की पेट्रोलिंग के लिए निकले थे, जहां घात लगातार बैठे आतंकियों ने उनपर हमला कर दिया, जिममें एक जवान शहीद हो गए। जानकारी के लिए बता दें कि ये हमला उधमपुर में दूसरा आतंकी हमला है। इन हमलों के जवाब में सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस सहित सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें बेअसर करने के लिए उधमपुर और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इसके साथ ही आपको बता दें कि ये हमला उधमपुर के डुडू इलाके में पुलिस चौकी से करीब आठ किलोमीटर दूर हुआ है।

जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी गतिविधियां

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों जम्मू-कश्मीर लगातार रूप से आतंकी गतिविधियां बढ़ गई है। जो कि भारत और भारतीय सेना के नजरिए से अच्छी बात नहीं है। जुलाई में भी डोडा जिले में एक मुठभेड़ में एक अधिकारी सहित चार सैन्यकर्मी और एक पुलिस अधिकारी शहीद हो गए थे।

इसके साथ ही याद दिला दें कि 8 जुलाई को कठुआ जिले के बीहड़ पहाड़ी इलाके में सेना के काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले में एक जूनियर कमीशन अधिकारी सहित पांच सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे। इनके अलावा, 6 जुलाई को कुलगाम जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों के दौरान सुरक्षा बलों ने छह आतंकवादियों को मार गिराया। दुखद बात यह है कि इन मुठभेड़ों के दौरान दो सैनिकों की जान चली गई।

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण