महिला जवान ( सोर्स सोशल मीडिया) 
जम्मू कश्मीर

अमरनाथ यात्रा में CRPF की नई पहल, "मे आई हेल्प यू" डेस्क पर महिला जवान बनीं श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा सहारा

CRPF May I Help You: अमरनाथ यात्रा में सीआरपीएफ की 'मे आई हेल्प यू' पहल श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत बनी। बालटाल मार्ग पर महिला जवान सहायता और सुरक्षा के लिए तैनात हैं।

वंदना शर्मा

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल मार्ग पर तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की "मे आई हेल्प यू" पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस पहल के तहत तैनात महिला कर्मी ने श्रद्धालुओं को रास्ता बताने, आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने, सुरक्षा संबंधी सहायता, ठहरने की व्यवस्था, भाषा संबंधी मदद, संचार सुविधा और आपातकालीन चिकित्सा सहायता जैसी सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

इसका उद्देश्य यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराना है।

डीआईजी सुधीर कुमार ने क्या कहा

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीआईजी सुधीर कुमार ने बताया कि यहां पर अमरनाथ यात्रा में देश के कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। जिनमें से कई लोगों को भाषा संबंधी कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एक "मिनी इंडिया" की तरह है, इसलिए अलग-अलग राज्यों से आई महिला कर्मियों को तैनात किया गया है।

अपनी मातृभाषा में संवाद कर सकें

ताकि तीर्थयात्री अपनी मातृभाषा में संवाद कर सकें और उन्हें बेहतर सहायता मिल सके। पिछले वर्ष शुरू की गई "मे आई हेल्प यू" पहल को तीर्थयात्रियों से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी, जिससे बल का उत्साह बढ़ा। इसी अनुभव के आधार पर इस वर्ष भी महिला जवान पूरी तैयारी के साथ सेवाएं दे रही हैं।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की यह पहली पहल

उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर जवान तुरंत मदद उपलब्ध कराते हैं और हर संभव प्रयास करते हैं कि किसी भी तीर्थयात्री को यात्रा के दौरान कठिनाई का सामना न करना पड़े। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की यह पहल श्रद्धालुओं के लिए भरोसे और सहारे का मजबूत माध्यम बनकर उभर रही है।

कॉन्स्टेबल ज्योति एस. ने मीडिया क्या कहा

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की महिला कॉन्स्टेबल ज्योति एस. ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोगों की सेवा करना उनके लिए गर्व की बात है। इस वर्ष इस पहल के तहत लगभग 30 से 40 महिला जवान तैनात हैं, जिनका एकमात्र उद्देश्य पूरी यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की हर समस्या का समाधान करना और उन्हें सुरक्षित एवं सहज यात्रा का अनुभव कराना है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में कुछ श्रद्धालुओं को पंजीकरण केंद्र के पास परेशानी का सामना करना पड़ा था, जिसे "मे आई हेल्प यू" टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सुलझाया।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें