अमरनाथ पहुंच रहे श्रद्धालु (सोर्स- सोशल मीडिया) 
जम्मू कश्मीर

अमरनाथ यात्रा पर अचानक लगी रोक! 19 जुलाई से अगले आदेश तक यात्रा स्थगित, बेस कैंप से आगे जाने की इजाजत नहीं

Amarnath Yatra Suspended: खराब मौसम और भारी बारिश के अलर्ट के चलते अमरनाथ यात्रा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से श्रद्धालुओं की आवाजाही फिलहाल रोक दी गई है।

अर्पित शुक्ला

Amarnath Yatra 2026: जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते श्री अमरनाथ यात्रा को अगले आदेश तक के लिए अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर अंशुल गर्ग ने बताया कि आगामी दिनों में खराब मौसम की संभावना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 19 जुलाई से पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से यात्रा पर रोक लगा दी गई है।

प्रशासन के अनुसार, मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके चलते अचानक बाढ़, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बढ़ गई है। इसी वजह से एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है।

दोनों बेस कैंप से आगे नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु

जारी आदेश के मुताबिक, 19 जुलाई से अगले निर्देश तक बालटाल और नुनवान/चंदनवाड़ी बेस कैंप से किसी भी श्रद्धालु को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने पर ही यात्रा दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। यात्रा बहाल होने की नई सूचना बाद में जारी की जाएगी।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं, 20 जुलाई से 23 जुलाई के बीच कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जिससे भूस्खलन, मडस्लाइड, पत्थर गिरने, अचानक बाढ़ और जलभराव जैसी स्थितियां पैदा होने का खतरा है।

स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को श्रीनगर में आंशिक से लेकर सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, जम्मू में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ज्यादा गर्मी

इस बीच, श्रीनगर में शनिवार को इस सीजन का सबसे अधिक 35.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हालांकि, यह पिछले वर्ष 6 जुलाई को दर्ज 37.4 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड तापमान से कम है। वहीं, 29 जुलाई 2024 को भी श्रीनगर में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था।

घाटी के अन्य हिस्सों में भी सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में 35.6 डिग्री, बारामूला और गांदरबल में 34.5-34.5 डिग्री, शोपियां में 34.4 डिग्री, पुलवामा में 33.4 डिग्री, कोकेरनाग में 33.1 डिग्री और काजीगुंड में 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर