जम्मू-कश्मीरः कठुआ में एक घर में लगी आग, दम घुटने से 6 लोगों की मौत 
जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीरः कठुआ में एक घर में लगी आग, दम घुटने से 6 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भीषण आग लग गई है। हादसे में 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई है। जबकि 3 लोग बेसुध हो गए हैं, आगजनी के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है।

Saurabh Pal

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भीषण आग लग गई है। इस आगजनी में दम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई है।  जबकि 3 लोग दम घुटने से बेहोश हो गए हैं। जिसमें एक पड़ोसी भी है, जो घर में फंसे लोगों की मदद कर रहा था। बेसुध लोगों का इलाज कठुआ के जीएमसी अस्पताल में चल रहा है।

आगजनी के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और फायर कर्मी पहुंच गए हैं। आग बुझाने में फायर बिग्रेड की टीम जुटी हुई है। वहीं घर में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि घर में 9 लोग सो रहे थे, जब आग लगी। जिसके कारण उन्हें आग पता नहीं चल पाया और पूरे घर में धुआं भर गया। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग दम घुटने से बेहोश गए हैं। वहीं बेसुध लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है अब वह खतरे से बाहर है।

इन लोगों की गई जान...

1-गंगा भगत- उम्र 17 वर्ष 2- दानिश भगत- उम्र 15 वर्ष 3- अवतार कृष्ण- उम्र 81 वर्ष 4- बरखा रैना- उम्र 25 वर्ष 5- ताकाश रैना- उम्र 3 वर्ष 6- अद्विक रैना- उम्र 4 वर्ष

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, "कठुआ शहर के शिव नगर इलाके में आग की घटना के परिणामस्वरूप एक परिवार के छह सदस्यों की आकस्मिक मृत्यु के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा।"

उन्होंने कहा, "शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं। में जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं। मंडल अध्यक्ष राहुल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की हमारी टीम मौके पर सहायता कर रही है। ओम शांति।"

आज युवा-युवा चिल्लाने वालों ने अपनी सत्ता में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया...CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

रांची में देवेंद्र महतो ने किया अनशन खत्म करने का ऐलान, जानें सरकार के फैसले पर क्या कहा

कर्नाटक में SIR पर सियासी घमासान, प्रकाश राज समेत सिविल सोसाइटी ने CM शिवकुमार से दखल की मांग की

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका