क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री Source- Social Media
देश

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

Yuzvendra Chahal in BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का नाम बीजेपी के ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल होने की चर्चा है। जानें इस पद का क्या मतलब है।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • बीजेपी ने युजवेंद्र चहल को ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है।

  • इस पद के साथ उनकी सटीक भूमिका और कार्यकाल को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

  • विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने का अर्थ यह नहीं है कि चहल ने सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर लिया है।

Yuzvendra Chahal Politics: भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल इस बार क्रिकेट के मैदान से अलग एक नई वजह से सुर्खियों में हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 21 नवंबर को अपने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है, जिसमें युजवेंद्र चहल को 'स्पेशल इनवाइटी' यानी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

चहल को यह स्थान किसी एक आयोजन में शामिल होने के लिए नहीं, बल्कि संगठन की कार्यकारिणी के हिस्से के तौर पर दिया गया है। हालांकि, इस पद का कार्यकाल कितना होगा और संगठन में उनकी सटीक भूमिका क्या रहेगी, इस पर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। यह भी तय नहीं है कि भविष्य में उन्हें कोई विशेष जिम्मेदारी सौंपी जाएगी या नहीं।

क्या होती है 'स्पेशल इनवाइटी' की भूमिका?

किसी भी राजनीतिक या सामाजिक संगठन में 'स्पेशल इनवाइटी' (विशेष आमंत्रित सदस्य) उन लोगों को बनाया जाता है, जिन्हें विशेष रूप से संगठन की बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है। ऐसे सदस्यों के अधिकार और जिम्मेदारियां पूरी तरह से उस संगठन के नियमों पर निर्भर करते हैं। चहल को इस पद के तहत क्या कार्य करने होंगे, इसका विवरण अभी सामने आना बाकी है।

एक नजर युजवेंद्र चहल के करियर पर

युजवेंद्र चहल भारत के प्रमुख स्पिनरों में गिने जाते हैं। अपनी सटीक लेग स्पिन और गुगली गेंदों से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को चकमा देने वाले चहल ने भारत के लिए वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है।

इसके अलावा, आईपीएल (IPL) में भी उनकी गेंदबाजी की काफी चर्चा रही है। क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद अब भाजपा के ओबीसी मोर्चा की नई टीम में शामिल होने को लेकर उनका नाम चर्चा का विषय बना हुआ है।

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर भड़की VHP, रावण के महिमामंडन का आरोप; फिल्म पर बैन लगाने की मांग