वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

राहत कैंप को राहत की जरूरत! यमुना मैया ने खोली 'ट्रिपल इंजन' सरकार की पोल, VIDEO देख पीट लेंगे माथा

Delhi Flood Relief Camp Viral Video: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ की आशंका के चलते राहत कैंप बनाए गए थे। लेकिन जब बाढ़ आई तो पता चला कि सरकारी राहत शिविरों को खुद राहत की दरकार है।

अभिषेक सिंह

Delhi Flood News: भारी बारिश के चलते यमुना नदी में आए ऊफान ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को अपने आगोश में समेट लिया है। राजधानी की रफ्तार थम सी गई है। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार की पोल खोल कर रख दी है।

दरअसल, बाढ़ से निपटने के लिए सरकारी अमले द्वारा राहत शिविर बनाए जाते हैं। राजधानी दिल्ली में बाढ़ की आशंका के चलते ऐसा किया गया, लेकिन जब बाढ़ आई तो पता चला कि सरकारी राहत शिविरों को खुद राहत की दरकार है। क्योंकि यमुना का पानी इन राहत कैंपों के अंदर घुस चुका है।

रात शिविरों को राहत की आस!

दिल्ली नगर निगम और राज्य सरकार के सहयोग से बनाए गए बाढ़ राहत शिविरों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे यमुना का पानी इन कैंपों के अंदर पहुंच चुका है और राहत के लिए किए गए इंतजाम खुद राहत की राह ताक रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रशासन जब भी बाढ़ से राहत के लिए शिविरों की व्यवस्था करता है, तो ऊंचे स्थानों का चयन किया जाता है। जहां तक बाढ़ का पानी न पहुंच सके। लेकिन इन राहत शिविरों को देखकर लग रहा है कि सरकारी अमले ने बिना जमीन पर उतरे जगहों का चयन किया है।

सोशल मीडिया पर लोग भी मयूर विहार में बनाए गए राहत कैंप के इस वीडियो को साझा कर राजधानी की रेखा गुप्ता सरकार और दिल्ली नगर निगम की कार्यशैली की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि आंखों में धूल झोंकने के लिए बनाए गए राहत कैंप को खुद राहत की जरूरत की है।

बाढ़ ने राजधानी में बरपाया कहर

राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह की स्थिति बेहद कम देखी जाती है। ताजा जानकारी के अनुसार, दिल्ली में बाढ़ का हाई अलर्ट जारी किया गया है। लोहा पुल के बाद अब वजीराबाद पुल को बंद कर दिया गया है। कई इलाकों की सड़क मार्ग से संपर्क कट गया है।

दिल्ली के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन जाने वाले संपर्क मार्ग तलाब में तब्दील हो गए हैं। जिसके कारण आवागमन ठप हो गया है। हालांकि मेट्रो स्टेशन चालू है और इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध है। साथ ही कश्मीरी गेट बस टर्मिनल को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। बस अड्डा पानी में डूब गया है। स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान