इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ नीतीश कुमार, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

INDIA ब्लॉक से क्यों अलग हुए थे नीतीश कुमार? JDU ने अब किया खुलासा, इन दो नेताओं की वजह से टूटा था गठबंधन

Nitish Kumar and INDIA Alliance: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन के भीतर काफी सक्रिय भूमिका निभाने वाले नीतीश कुमार ने अचानक गठबंधन क्यों छोड़ दिया? पार्टी ने अब इसका जवाब दिया है।

मनोज आर्या

Why Nitish Kumar leave INDIA Alliance: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों का गठबंधन इंडिया एलायंस को लेकर जदयू ने अब बड़ा दावा किया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने विपक्षी पार्टियों को घेरते हुए इंडिया अलायंस में टूट के लिए अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सभी को एक प्लेटफॉर्म पर लेकर आए थे, लेकिन इलेक्शन में जाने को लेकर जब इसके सहयोगी दलों के बीच एकजुटता नहीं दिखी और ना ही कोई विजन दिखा तब नीतीश कुमार ने अलग होने का फैसला किया।

जब उनसे पूछा गया कि इंडिया ब्लॉक की पहली बैठक पटना में नीतीश कुमार जी के घर में 2023 में हुई थी। कुछ समय बाद वो बाहर क्यों हो गए? इस सवाल के जवाब में जदयू नेता संजय झा ने कहा कि दो आदमी ने इस इंडिया अलायंस को खत्म कर दिया। उनका नाम ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल है।

'संयोजक के मुद्दे पर नहीं बनी सहमति'

संजय झा ने आगे कहा कि 'इंडिया ब्लॉक में एक सहमति बन गई थी। मैं ये नहीं कह रहा हूं कि नीतीश कुमार कोई प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार प्रोजेक्ट हो गए थे। एक सहमति बन गई थी लेकिन मीटिंग में इन दोनों ने कहा था कि एक दलित संयोजक होना चाहिए। मल्लिकार्जुन खड़गे साहब को होना चाहिए। ये बोलकर उन्होंने कांग्रेस को भी बैकफुट पर डाल दिया। राजनीति में वो लोग आज कहां पर हैं, ये सभी के सामने है।

क्यों बैकफुट पर चली गई कांग्रेस?

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में जदयू नेता ने कहा कि नीतीश कुमार जी को गठबंधन का संयोजक बनना था, ऐसी बात बिल्कुल नहीं थी। इस गठबंधन को लेकर उनकी अपनी एक क्रेडविलिटी थी। वो हर जगह घूम रहे थे, दूसरे नेताओं से बात कर रहे थे। सभी को एक प्लेटफॉर्म पर लेकर आए। लेकिन बैठक में उस तरह की बात बोलने से कांग्रेस बैकफुट पर चली गई।

'ममता-केजरीवाल ने खत्म किया गठबंधन'

संजय झा ने आगे बताया कि हमलोगों ने फिर देखा कि इस गठबंधन में कहीं कोई प्लान नहीं है कि हम कैसे चुनाव लड़ेगें? इसके अलावा गठबंधन में कोई एकजुटता नहीं थी। हम सभी क्षेत्रीय दलों को लगा कि कांग्रेस तो कहीं दो-चार राज्य में अपनी राजनीति करती रहती है, उसे तो बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। मुझे व्यक्तिगत तौर से लगता है कि ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने इंडिया अलायंस को खत्म कर दिया।

NDA के साथ क्यों गई जदयू?

जब उनसे पूछा गया कि इंडिया अलायंस बीजेपी के खिलाफ बना था लेकिन बाद में जेडीयू ने एनडीए के साथ क्यों गठबंधन किया। इस सवाल पर संजय झा ने कहा कि बिहार में आपको किसी न किसी अलायंस में काम करना ही पड़ेगा। यह सच है कि इंडिया अलायंस बनाने में नीतीश कुमार जी की अहम भूमिका थी। लेकिन जब उन्हें लगा कि इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है और ना ही इसका कोई विजन है तो उन्होंने अलग होने का फैसला लिया।

'हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं'

संजय झा ने आगे कहा कि सिर्फ मोदी जी और बीजेपी का विरोध करने से ये नहीं चलता। आप भी तो लोगों के बीच अपना कुछ दृष्टकोण लेकर जाएंगे। नीतीश कुमार ने बहुत कोशिश की। बिहार में क्षेत्रीय दल के रूप में काम करने के लिए बीजेपी के साथ गए क्योंकि हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था, सच्चाई यही है और हमलोग बिहार में साथ में काम कर रहे हैं।

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार