आजम खान और अखिलेश यादव। सोर्स: समाजवादी पार्टी का X अकाउंट।
देश

अखिलेश यादव ने आजम खान को एयरपोर्ट तक क्यों छोड़ा? ओवैसी-चंद्रशेखर को दिया बड़ा संदेश; देखें वीडियो

UP Elections 2027: यूपी चुनाव से पहले आजम खान को अखिलेश यादव इतनी अहमियत क्यों दे रहे हैं? एयरपोर्ट तक छोड़ने पहुंचे सपा प्रमुख के इस कदम के पीछे क्या है बड़ा सियासी संदेश?

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights

  • जेल से रिहाई के बाद आजम खान और अखिलेश यादव की पहली मुलाकात हुई।

  • अखिलेश यादव ने आजम खान को अपनी गाड़ी से लखनऊ एयरपोर्ट तक छोड़ा।

  • आजम खान ने भाषण में बिना नाम लिए ओवैसी और चंद्रशेखर पर निशाना साधा।

Akhilesh Yadav Dropped Azam khan Lucknow Airport: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने सियासी समीकरणों को साधना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। जेल से रिहाई के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ उनकी पहली मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में कई तरह के संकेत दिए हैं। अखिलेश ने न सिर्फ पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र के कार्यक्रम में आजम खान को खास तवज्जो दी, बल्कि देर शाम उन्हें खुद अपनी गाड़ी से एयरपोर्ट तक छोड़ने भी पहुंचे। इस घटनाक्रम को आगामी चुनाव में आजम खान की संभावित भूमिका से जोड़कर देखा जा रहा है।

अखिलेश ने खुद एयरपोर्ट तक छोड़ा, दिखी खास नजदीकी

आजम खान गुरुवार को लखनऊ में पूरे दिन मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र के विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अखिलेश यादव के संबोधन से पहले आजम खान को मंच से अपनी बात रखने का मौका दिया गया। इसके बाद आयोजित रात्रिभोज में भी उनकी मौजूदगी रही।

देर शाम जब आजम खान की वापसी का समय आया, तो अखिलेश यादव खुद उन्हें अपनी गाड़ी से एयरपोर्ट छोड़ने गए। सपा प्रमुख के इस कदम को पार्टी के भीतर आजम खान के महत्व और दोनों नेताओं के बीच रिश्तों में आई गर्मजोशी के तौर पर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि जेल से बाहर आने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी।

भावुक भाषण में ओवैसी और चंद्रशेखर पर निशाना

घोषणा पत्र जारी करने के कार्यक्रम में आजम खान ने अपने संबोधन के दौरान भावुक अंदाज में कई राजनीतिक मुद्दे उठाए। उन्होंने अपने साथ हुए कथित अन्याय और मुश्किल दौर का जिक्र किया। साथ ही मुलायम सिंह यादव के परिवार के साथ अपने करीब पांच दशक पुराने संबंधों को भी याद किया।

आजम खान ने बिना किसी का नाम लिए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की राजनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की मंशा सरकार बनाने की नहीं, बल्कि दूसरों का खेल बिगाड़ने की होती है।

यूपी में नए सियासी समीकरणों के बीच अहम मुलाकात

आजम खान ने अपने भाषण में हिंदू-मुस्लिम तनाव का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि लोग सांप्रदायिक संघर्ष से परेशान हो चुके हैं और बड़े-बड़े दावों से ज्यादा जरूरी है कि बात लोगों के दिलों तक पहुंचे।

राजनीतिक जानकार इस पूरे घटनाक्रम को यूपी की चुनावी राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं। ओवैसी और चंद्रशेखर की सक्रियता के बीच आजम खान को मिली अहमियत से सपा अपने राजनीतिक आधार को मजबूत करने का संदेश दे सकती है। अखिलेश यादव का यह सार्वजनिक व्यवहार भी बताता है कि पार्टी में आजम खान की भूमिका को लेकर गंभीरता बनी हुई है।

Peerzada Mohammad Sayeed Passes Away: कांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, अनंतनाग से थे MLA

Rain Alert: 27-28-29-30 नवंबर को भारी बारिश का हाई अलर्ट, 7 राज्यों में छाएगा घना कोहरा

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो